लाइव न्यूज़ :

सीतामढ़ी में रेड लाइट एरिया में छापा, छह नाबालिग बच्चियों को बचाया, 16 महिलाएं और आठ पुरुष अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: July 30, 2021 17:40 IST

दिल्ली के एनजीओ ने एसपी को जानकारी दी थी कि हाल में पांच लड़कियों की खरीद-फरोख्त कर दलालों के रेडलाइट एरिया में लाया गया है. इसमें कई नाबालिग हैं.

Open in App
ठळक मुद्देहिरासत में लिए गए आठ पुरुषों में चार ग्राहक व चार दलाल हैं. 16 महिलाओं और लड़कियों में आधा से ज्यादा खरीद-फरोख्त कर गलत धंधा में ढकेली गई थी.लड़कियां बिहार, झारखंड, यूपी व पश्चिम बंगाल की हैं.

पटनाः बिहार के सीतामढ़ी में स्थित रेडलाइट एरिया में पुलिस ने छापामारी कर छह नाबालिग बच्चियों को बचाया है. इसमें पुलिस ने दलाल समेत 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें 16 महिलाएं और आठ पुरुष शामिल हैं.

इन सभी के खिलाफ सीतामढ़ी के नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस छापेमारी में दिल्‍ली के एक एनजीओ से मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी की गई थी. इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है. सूत्रों की मानें तो हिरासत में ली गई 16 महिलाओं और लड़कियों में आधा से ज्यादा खरीद-फरोख्त कर गलत धंधा में ढकेली गई थी.

बड़ी संख्या में महिला दलाल भी पकड़ी गई हैं. हिरासत में लिए गए आठ पुरुषों में चार ग्राहक व चार दलाल हैं. पुलिस का मानना है कि हिरासत में लिए गए पुरुष व महिला दलालों से पूछताछ करने पर दूसरे जिलों से भी पीड़ित युवती की बरामदगी हो सकती है. मुक्त कराई गई लड़कियां बिहार, झारखंड, यूपी व पश्चिम बंगाल की हैं. इन्हें बहलाकर लाने के बाद बंधक बनाकर रखा गया था.

बताया जाता है कि दिल्ली के एनजीओ ने एसपी को जानकारी दी थी कि हाल में पांच लड़कियों की खरीद-फरोख्त कर दलालों के रेडलाइट एरिया में लाया गया है. इसमें कई नाबालिग हैं. ग्राहक के मध्यम से भी जिला प्रशासन तक अवाज पहुंचाने का प्रयास किया था. परिजन उनकी खोज में भटक रहे थे. सूत्रों ने बताया कि इस ऑपरेशन में नगर थाना पुलिस को अलग रखा गया.

पुलिस ने रेडलाइट एरिया व उसके आसपास के इलाके को घेर लिया था. कमर भर पानी में दौड़ाकर दलालों को पकड़ा. पुलिस गाड़ी में बैठी एक युवती ने डरते हुए कहा कि के धंधे में थोड़ा भी आनाकानी करने पर गरम रॉड से बदन पर दागा जाता था. कई दिनों तक खाना नहीं मिलता. गलत काम के लिए इंजेक्शन दिया जाता था.

भागने का प्रयास करने पर मकान में बने तहखाने में बंद कर यातनाएं दी जाती थीं. ट्रेन या बस से लाने के दौरान नई लड़कियों को अक्सर रात में आंखों में पट्टी बांधकर दलालों द्वारा स्टेशन से यहां पहुंचाया जाता था. पुलिस पकडे़ गए लोगों से पूछताछ कर रही है. नाबालिग लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. इसके बाद उन्‍हें न्‍यायालय में पेश किया जाएगा.

छापामार दस्‍ते के सदस्‍यों के मुताबिक उन्‍हें सीतामढ़ी रेड लाइट एरिया के कई सील घरों में देह व्‍यापार चलता मिला. दलालों ने सील गिए गए कई घरों के पीछे की दीवार तोडकर वहां दरवाजा लगा दिया था. उसी दरवाजे से लडकियों और ग्राहकों को अंदर भेजा जाता था. जिन घरों से नाबालिगों को मुक्त कराया गया है, उसके गृहस्वामियों और बिचौलिये के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी.

मुक्त नाबालिगों के बयान लिए जा रहे हैं. लड़कियों को छिपाकर रखे जाने की सूचना पर छापेमारी की गई. सदर डीएसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को आते देख कई दलाल भाग निकले. उल्लेखनीय है कि नवंबर, 2018 के बाद यह तीसरी बड़ी कार्रवाई की गई है. अक्टूबर 2019 में पुलिस की छापेमारी में भागने के दौरान एक शख्स ने पानी में छलांग लगा दी थी. उसकी डूबने से मौत हो गई थी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए