लाइव न्यूज़ :

पत्नी ने पति के खाने में जहर खिलाई, प्रेमी से बैठकर कर रही थी चैटिंग, पति को तड़पता छोड़ कमरे से भागी, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: September 13, 2022 17:54 IST

बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुपरी थाना क्षेत्र का मामला है। गांव से 'पति- पत्नी और वो' का मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिता ने अपने बेटे की जान बचा ली।खाने में जहर मिला दिया था और खुद प्रेमी से बैठकर चैटिंग कर रही थी।खाना खाते ही पति की तबीयत बिगड़ गई और वह चीखने-चिल्लाने लगा।

पटनाः बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुपरी थाना क्षेत्र के एक गांव से 'पति- पत्नी और वो' का मामला सामने आया है। यहां प्रेमी(वो) के लिए एक पत्नी ने अपने ही पति को ज़हर दे दिया। पत्नी के आंख के सामने ही पति तड़पता रहा, लेकिन पत्नी अपने आशिक के साथ चैट पर व्यस्त थी।

हालांकि, पिता ने अपने बेटे की जान बचा ली। दरअसल, पत्नी ने पति के खाने में जहर मिला दिया था और खुद प्रेमी से बैठकर चैटिंग कर रही थी। खाना खाते ही पति की तबीयत बिगड़ गई और वह चीखने-चिल्लाने लगा। लेकिन, पत्नी ने सारी हदें पार कर दी। पति को तड़पता हुआ छोड़ वह कमरे से निकल गई और दूसरे रूम में बैठकर अपनी प्रेमी से बात करने लगी।

जहरीला खाना खाने के कारण पति की हालत खराब होती जा रही थी। लेकिन, इसी दौरान युवक का पिता कमरे में आ गया और बेटे को इस हालत में देख चौंक गया। जल्दीबाजी में उसने बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। पीएचसी में उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि जहरीला खाना खाने से उसकी तबीयत खराब हुई है।

अजय के पिता ने बहू पुतुल कुमारी की पोल खोलकर रख दी। उसने बताया कि बहु का किसी गैर मर्द के साथ संबंध है। पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने इतना खौफनाक कदम उठाया। गनीमत रही कि युवक की जान बच गई। इधर, एसकेएमसीएच के डॉक्टरों का कहना है कि शख्स की हालत में धीरे धीरे अब सुधार हो रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप