लाइव न्यूज़ :

शौचालय की टंकी में मिली दो बच्चियों की लाश, आखिर किसने मासूम को मारा, पुलिस ने जांच तेज की

By एस पी सिन्हा | Updated: March 1, 2022 16:48 IST

बिहार में सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र मौलानगर गांव का मामला है. पिछले 10 फरवरी से दोनों बच्चियां गायब थीं.

Open in App
ठळक मुद्दे11 फरवरी को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था.काफी खोजबीन के बावजूद दोनों का कहीं सुराग नहीं मिल रहा था.पुलिस मौत के सही कारणों को खंगालने में जुटी है.

पटनाः बिहार में सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र मौलानगर गांव में शौचालय की टंकी से एक साथ दो बच्चियों का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. पिछले 10 फरवरी से दोनों बच्चियां गायब थीं. इस संबंध में 11 फरवरी को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था.

काफी खोजबीन के बावजूद दोनों का कहीं सुराग नहीं मिल रहा था. आज ग्रामीणों ने दोनों का शव शौचालय की टंकी से बरामद किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियों की पहचान बेलसंड के मौलानगर निवासी जिब्राइल अंसारी की 4 वर्षीय बेटी रोसिना खातून और मो. मुस्ताक की साढे़ 3 साल की बेटी जोया प्रवीण के रूप में की गई है.

बताया जाता है कि महिलाएं शौचालय की टंकी के पास घास काट रही थी. इसी दौरान अजीब सी बदबू आने के बाद घास काट रही महिलाओं ने टंकी के अंदर झांक कर देखा तो उनके होश उड गए. शौचालय की टंकी में दो बच्चियों का शव तैर रहा था. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई.

दोनों बच्चियों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, दोनों शवों को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया. ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव को शौचायल की टंकी से बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लोगों का मानना है कि खेलने के दौरान दोनों बच्चियां शौचालय की खुली टंकी में गिर गई होंगी. 

बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति का शौचालय है, वह अपने परिवार के साथ बाहर रहता है. शौचालय की टंकी लकड़ी के तख्तों से ढंकी हुई थी. इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है, वहीं दोनों परिवारों में हाहाकार मच गया है. फिलहाल पुलिस मौत के सही कारणों को खंगालने में जुटी है. पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़