लाइव न्यूज़ :

Jharkhand: नौवीं का छात्र चला रहा था कार, अचानक पेड़ से टकराई, नाबालिग की मौत, 2 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2025 13:25 IST

Jharkhand: झारखंड के सिमडेगा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 143 पर बुधवार को एक कार के पेड़ से टकरा जाने से एक नाबालिग की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Open in App

Jharkhand: झारखंड के सिमडेगा जिले में बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-143 पर एक एसयूवी के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि वाहन चला रहा किशोर नौवीं कक्षा का छात्र है। सिमडेगा सदर थाना प्रभारी रोहित कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सुबह करीब 5.30 बजे सूचना मिली कि एक एसयूवी पेड़ से टकरा गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पता चला कि वाहन एक नाबालिग छात्र चला रहा था।

उन्होंने बताया कि वाहन में चार नाबालिग सवार थे और वाहन के खैरन टोली के पास पहुंचने पर उसके चालक ने सड़क पर मवेशियों को बचाने के प्रयास में वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन पेड़ से टकरा गया। कुमार ने बताया, “टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लगभग 16 वर्षीय सूफियां खान वाहन से बाहर उछलकर झाड़ियों में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन सवार दो अन्य किशोर - आयुष प्रसाद और अंकित कुमार - गंभीर रूप से घायल हुए हैं और सिमडेगा सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।”

उन्होंने बताया कि वाहन नौवीं कक्षा के छात्र अमन टोपनो का था और वही उसे चला रहा था और उसके साथ उसके तीन दोस्त सवार थे। कुमार ने बताया, “घटनास्थल पर टोपनो नहीं मिला। आशंका है कि वह दुर्घटनास्थल से फरार हो गया या किसी निजी नर्सिंग होम में इलाज करा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

झारखंड में बुधवार को करम पर्व के कारण स्कूल बंद हैं और आशंका है कि किशोर वाहन लेकर लंबी सैर पर निकले थे, जिस दौरान दुर्घटना हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि अभिभावकों ने नाबालिग को वाहन चलाने की अनुमति क्यों दी।” सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अरशी ने भी नाबालिगों को वाहन सौंपने के लिए अभिभावकों को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा, “हम सिमडेगा में यातायात नियमों और लापरवाह ड्राइविंग के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं। लेकिन अभिभावकों को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। यह गैरकानूनी है।” पुलिस वाहन चालक और उसके परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

टॅग्स :झारखंडJharkhand Policeसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो