लाइव न्यूज़ :

सिक्किम लोक सेवा आयोगः सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र की तस्वीर, जांच जारी, 8000 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2023 21:37 IST

Sikkim Public Service Commission: सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) की छात्र शाखा ने मांग की कि एसपीएससी द्वारा सिक्किम सेवा (संयुक्त भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा फिर से आयोजित की जाए। अवर सचिवों, पुलिस उपाधीक्षकों और लेखा अधिकारियों के पद पर भर्ती परीक्षा 16 जनवरी को आयोजित की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं थी।लगभग 8,000 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। प्रश्नपत्र की फोटो खींची और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

गंगटोकः सोशल मीडिया पर भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र की तस्वीर अपलोड होने के कुछ दिनों बाद सिक्किम लोक सेवा आयोग (एसपीएससी) ने कहा है कि वह इस बात की जांच कर रहा है कि परीक्षा हॉल के अंदर इसकी तस्वीर कैसे खींची गई जहां मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं थी।

 

विपक्षी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) की छात्र शाखा ने मांग की कि एसपीएससी द्वारा सिक्किम सेवा (संयुक्त भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा फिर से आयोजित की जाए। अवर सचिवों, पुलिस उपाधीक्षकों और लेखा अधिकारियों के पद पर भर्ती परीक्षा 16 जनवरी को आयोजित की गई थी।

लगभग 8,000 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे और उनमें से एक ने प्रश्नपत्र की फोटो खींची और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। एसपीएससी ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘आयोग ने मामले को गंभीरता से लिया है और सक्रिय रूप से तथ्यों की पुष्टि कर रहा है। निष्कर्षों के आधार पर आगे उचित कार्रवाई की जाएगी.... आयोग सभी उम्मीदवारों को निष्पक्ष मूल्यांकन का आश्वासन देता है।’’

एसडीएफ के छात्र मोर्चा, उत्तर और पूर्व जिलों के अध्यक्ष रिकजिंग नोरबू दोरजी भूटिया ने कहा कि संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में एसपीएससी के अधिकारियों से मुलाकात की है। उन्होंने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम हैरान हैं कि इतनी महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित परीक्षा बिना पारदर्शिता के आयोजित की गई। हम मांग करते हैं कि इसे फिर से आयोजित किया जाए।’’  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसिक्किम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा