लाइव न्यूज़ :

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: अजरबैजान से भारत लाया गया मुख्य आरोपी सचिन बिश्नोई, लॉरेंस बिश्नोई का भांजा है सचिन

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 1, 2023 12:54 IST

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में से एक सचिन बिश्नोई को मंगलवार, 1 अगस्त को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने अजरबैजान की राजधानी बाकू से भारत प्रत्यर्पित किया। सचिन बिश्नोई के प्रत्यर्ण की जानकारी स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल ने दी।

Open in App
ठळक मुद्देसचिन बिश्नोई को अजरबैजान की राजधानी बाकू से भारत प्रत्यर्पित किया गयासिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में से एक है सचिन बिश्नोईसचिन बिश्नोई के प्रत्यर्ण की जानकारी स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल ने दी

नई दिल्ली: सिद्धू मूसेवालाहत्याकांड के मुख्य आरोपियों में से एक सचिन बिश्नोई को मंगलवार, 1 अगस्त को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने अजरबैजान की राजधानी बाकू से भारत प्रत्यर्पित किया। सचिन बिश्नोई के प्रत्यर्पण की जानकारी स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल ने दी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल रविवार से ही अजरबैजान में थी और सचिन को भारत वापस लाने से पहले कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया में थी। सिद्धू मूसेवालाहत्याकांड के बाद सचिन बिश्नोई उर्फ ​​सचिन थापन कथित तौर पर जाली दस्तावेजों के साथ देश से भाग गया था। सचिन बिश्नोई को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सबसे करीबी लोगों में गिना जाता है। सचिन लॉरेंस बिश्नोई का भांजा है।

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच में जुटी पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है। बीती 8 जुलाई को पानीपत जिले में पुलिस मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शूटर और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी प्रियव्रत फौजी का छोटा भाई राका मारा गया था। प्रियव्रत फौजी, जो वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद है वह लॉरेंस बिश्नोई की गैंग का सदस्य है और पहले सेना में रह चुका है। 

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई भी आरोपी है। हाल ही में अनमोल को अमेरिका में पार्टी करते देखा गया था। मूसेवाला हत्याकांड की जांच कर रहे पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने कहा कि अनमोल इस मामले में एक साजिशकर्ता है और हत्या के कुछ महीनें पहले फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर भारत से भाग गया था। पुलिस अनमोल को भी भारत लाने की कोशिशों में है।

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की इसी साल 29 मई को मानसा के गांव जवाहरके में हत्या कर दी गई थी। जिस समय यह हत्याकांड हुआ, मूसेवाला अपनी थार जीप में सवार होकर कहीं जा रहे थे। 

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालादिल्ली पुलिसPunjab Policeहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...