लाइव न्यूज़ :

'सिद्धू मूसेवाला ने मेरे भाइयों को मरवाया, सलमान खान को मकसद के लिए मारेंगे', गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बयान से सनसनी

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 15, 2023 16:07 IST

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा है कि मूसेवाला ने उसके दो भाइयों की हत्या करवाई थी। सलमान खान के बारे में बिश्नोई ने कहा कि उसे हमारे देवता के मंदिर में आकर माफी मांगनी होगी। ऐसा न करने पर सलमान खान को शोहरत के लिए नहीं बल्कि मकसद के लिए मारेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देगैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने इंटरव्यू में किए कई खुलासेकहा- सिद्धू मूसेवाला उसके विरोधी गैंग को सपोर्ट करता थाकहा- सलमान खान को शोहरत के लिए नहीं बल्कि मकसद के लिए मारेंगे

नई दिल्ली: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा है कि मूसेवाला ने उसके दो भाइयों की हत्या करवाई थी। यही कारण है कि मूसेवाला को भी अपनी जान गंवानी पड़ी। 

एबीपी न्यूज को जेल से दिए इंटरव्यू के दौरान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि  सिद्धू मूसेवाला उसके विरोधी गैंग को सपोर्ट करता था। मूसेवाला ने उसके भाइयों विक्की मिड्डूखेड़ा और गुरलाल बराड़ को मरवाया था। पहले उसे समझाया था लेकिन वह नहीं माना।

लॉरेंस बिश्नोई बिश्नोई फिलहाल जेल में है। इस दौरान उसका गैंग गोल्डी बराड़ चला रहा। ये खुलासा भी इंटरव्यू में  लॉरेंस बिश्नोई ने ही किया। 29 मई, 2022 को पंजाब के मानसा में सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर की गई हत्या की पूरी योजना गोल्डी बराड़ ने बनाई थी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार यूपी के तस्कर इमरान खुर्जा से मंगवाए गए थे। ऐसे कई खुलासे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई किए।

लॉरेंस बिश्नोई ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को दी गई धमकी के बारे में भी बात की। बिश्नोई ने बताया है कि उसने सलमान खान से माफी मांगने या 'परिणाम भुगतने के लिए तैयार' रहने की धमकी दी थी। बिश्नोई ने कहा कि वह जल्द या बाद में सलमान की ईगो तोड़ देगा। 

लॉरेंस बिश्नोई ने कहा, सलमान खान के काले हिरण को मारने के मामले में हमारा समाज एक्टर से नाराज है। वह या तो  लोगों से आकर माफी मांग लें। नहीं तो उसका भी ठोस जवाब दिया जाएगा। सलमान ने हमारे समाज से अब तक माफी नहीं मांगी है। मेरे मन में उसके लिए बचपन से गुस्सा भरा है। कभी न कभी हम उसकी ईगो जरूर तोड़ देंगे। उसे हमारे देवता के मंदिर में आकर माफी मांगनी होगी। उसने हमारे समाज के लोगों को पैसे भी ऑफर किए थे। हम सलमान खान को शोहरत के लिए नहीं बल्कि मकसद के लिए मारेंगे।

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई और उसकी गैंग ने पहले भी सलमान खान की हत्या का प्रयास किया किया है। अब बिश्नोई के नए दावे के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा का रिव्यू करने का फैसला किया है। रिव्यू के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती हैं। 

टॅग्स :सलमान खानसिद्धू मूसेवालापंजाबमुंबई पुलिसक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज