लाइव न्यूज़ :

'सिद्धू मूसेवाला की हत्या में बड़े गायक और राजनेता शामिल', मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के बयान से सनसनी

By शिवेंद्र राय | Updated: August 14, 2022 16:31 IST

सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुए ढाई महीने से ज्यादा हो चुके हैं। घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन यह मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा है। उनके पिता का दावा है कि इस हत्या के पीछे सफेदपोशों का हाथ है और वह उनके नाम का खुलासा बहुत जल्द करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमूसेवाला के पिता बलकार सिंह ने किया दावाकहा, बेटे की हत्या में कुछ बड़े गायक और राजनेता शामिलकहा, जल्दी करेंगे हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों का खुलासा

मानसा: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुए ढाई महीने से ज्यादा हो चुके हैं। अब उनके पिता बलकार सिंह ने अपने बेटे की मौत से जुड़ा एक ऐसा दावा किया है जिससे सनसनी मच गई है। बलकार सिंह ने कहा है कि उनके बेटे की हत्या के पीछे कुछ बड़े गायकों और राजनेताओं का हाथ है।  सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकार सिंह ने यह भी कहा कि बहुत जल्द ही वह इस मामले में बड़ा खुलासा करेंगे और सबके नाम सामने लाएंगे।

मूसेवाला के पिता ने कहा कि उनके बेटे ने बहुत कम उम्र में ही काफी ज्यादा तरक्की कर ली थी इसलिए उससे कुछ लोगों को जलन हो गई थी। रविवार को सिद्धू मूसेवाला के घर पर हजारों लोग उनके माता-पिता से मिलने पहुंचे थे। मिलने पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए बलकार सिंह ने कहा कि सिद्धू की हत्या के जिम्मेदार कुछ गायक बी हैं जो उसकी प्रसिद्धि से जलते थे लेकिन अब वह कभी तरक्की नहीं कर पाएंगे।

बलकार सिंह ने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने जानबूझकर सिद्धू मूसेवाला के गानों के बारे में भ्रम फैलाया और उसके गानों के गलत मतलब लोगों को बताए। यहां तक कि सरकार को भी गुमराह किया गया। मूसेवाला के पिता ने कहा कि कुछ उनके बेटे को अपने इशारों पर नचाना चाहते थे लेकिन वह अपनी शर्तों पर जीने वाला था। इसी कारण उसकी जान ले ली गई।

बता दें कि बीती 29 मई को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या उस समय कर दी गई थी जब वह अपनी थार गाड़ी से घर से बाहर निकले थे। मूसेवाला की हत्या मानसा जिले स्थित गांव जवाहरके से सटे इलाके में गोली मारकर की गई। इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई मुख्य आरोपी है। उसी के इशारे पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाई। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित रूप से शामिल गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कुसा नामक दो गैंगस्टर अमृतसर के एक गांव में पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। पंजाब के डीजीपी पहले ही कह चुके हैं कि पुल‍िस विभाग सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के कनाडा से प्रत्यर्पण के लिए प्रयास कर रही है।

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालाLawrenceपंजाबदिल्ली पुलिसतिहाड़ जेलTihar Jail
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी