लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा हत्याकांडः आफताब ने नार्को टेस्ट में हत्या की बात कबूली, अब होगा पोस्ट नार्को टेस्ट, पॉलीग्राफ टेस्ट से किया जाएगा मैच

By अनिल शर्मा | Updated: December 1, 2022 15:56 IST

नार्को टेस्ट एफएसएल अधिकारियों की एक टीम द्वारा किया गया था जिसमें एक फोटो विशेषज्ञ, फोरेंसिक मनोविज्ञान विशेषज्ञ और फोरेंसिक मेडिसिन के एक डॉक्टर और नार्को, अंबेडकर अस्पताल के नोडल अधिकारी शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देरोहिणी के आम्बेडकर अस्पताल में करीब दो घंटे तक आफताब की नार्को जांच हुई। नार्को टेस्ट में आफताब ने हत्या की बात कबूल की है।जांच के बाद उसे चिकित्सीय निगरानी में रखा गया।

नई दिल्लीः श्रद्धा वालकर की हत्या का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट गुरुवार सफल रही। अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब की यहां रोहिणी के एक अस्पताल में करीब दो घंटे तक नार्को जांच हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आफताब का अब पोस्ट नार्को टेस्ट किया जाएगा।

पुलिस के हवाले से एनडीटीवी ने बताया कि नार्को टेस्ट के दौरान आफताब ने हत्या की बात कबूल की है। उसने हथियारों के बारे में भी जानकारी दी है। वहींं श्रद्धा के शव के टुकड़ें कहां-कहां ठिकाने लगाए हैं, इसका भी खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट और नार्को टेस्ट को मैच कराया जाएगा। आफताब के बताए जगहों से अगर श्रद्धा का सिर बरामद हो जाता है तो पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जाएगी। इससे केस भी मजबूत होगा।

अधिकारियों ने बताया कि पूनावाला की नार्को जांच पूरी तरह सफल रही और उसका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है। उन्होंने बताया कि पूनावाला को सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर रोहिणी के डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर हॉस्पिटल लाया गया और नार्को जांच सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई। जांच के बाद उसे चिकित्सीय निगरानी में रखा गया।

फॉर्म पर उसके हस्ताक्षर करने के बाद नार्को जांच की गयी

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नार्को जांच से पहले पूनावाला की रक्तचाप, नाड़ी की गति, शरीर का तापमान और दिल की धड़कन की जांच समेत अन्य सामान्य जांच की गयी। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया के तहत, पूनावाला और उसकी जांच कर रही नार्को टीम की पूरी जानकारी के साथ एक सहमति फॉर्म उसके समक्ष पढ़ा गया। फॉर्म पर उसके हस्ताक्षर करने के बाद नार्को जांच की गयी।

कैसे होता है नार्को टेस्ट?

नार्को जांच में सोडियम पेंटोथल, स्कोपोलामाइन और सोडियम एमिटल जैसी दवा दी जाती है जो व्यक्ति को एनेस्थीसिया के विभिन्न चरणों तक लेकर जाती है। सम्मोहन (हिप्नोटिक) चरण में व्यक्ति पूरी तरह होश हवास में नहीं रहता और उसके ऐसी जानकारियां उगलने की अधिक संभावना रहती है जो वह आमतौर पर होश में रहते हुए नहीं बताता है।

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडदिल्ली पुलिसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए