लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस के सहायक आयुक्त के घर पर बीती रात गोलीबारी, अभी-तक नहीं हो पाई आरोपी की गिरफ्तारी

By भाषा | Updated: March 6, 2020 15:50 IST

पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस के सहायक आयुक्त की सोसाइटी में कुछ दिनों से एक काले रंग की कार पर सवार होकर शख्स रोजाना आ रहा था, हो सकता है घटना को उसी ने अंजाम दिया हो।

Open in App
ठळक मुद्देसोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपर उपायुक्त ने बताया कि सोसाइटी में दिल्ली पुलिस में तैनात सहायक आयुक्त अपने परिवार सहित 17 वीं मंजिल पर रहते हैं।

नई दिल्ली: नोएडा एक्सप्रेस वे क्षेत्र के सेक्टर 134 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले दिल्ली पुलिस के सहायक आयुक्त के घर पर पांच मार्च की देर रात अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की। अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि थाना एक्सप्रेस वे क्षेत्र के सेक्टर 134 में स्थित एक सोसाइटी में दिल्ली पुलिस में तैनात सहायक आयुक्त अपने परिवार सहित 17 वीं मंजिल पर रहते हैं।

बीती रात (पांच मार्च) को उनके घर पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई। उन्होंने बताया कि इस मामले में उनकी मां सुनीता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से सोसाइटी में एक काले रंग की कार पर सवार होकर एक व्यक्ति रोजाना आ रहा था। पुलिस को शक है कि उक्त व्यक्ति ने ही एसीपी के घर पर गोली चलाई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसनॉएडानोएडा समाचारदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी