लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुरः मां ने 2 साल के बेटे को जहर देकर खुद खाया, मां की मौत और जिंदगी से जूझ रहा बेटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2025 17:01 IST

एसपी ने बताया कि इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन मां-बेटे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मां को मृत घोषित कर दिया जबकि बच्चे को उसकी गंभीर हालत के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने शनिवार को बताया कि बच्चे का उपचार किया जा रहा है।मृत महिला का पति घर पर नहीं है और उसे बुलाया गया है।

शाहजहांपुरः शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थानाक्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपने दो वर्षीय बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद स्वयं भी उसका सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि बच्चे का उपचार किया जा रहा है।

 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि थाना मदनापुर अंतर्गत दौलतपुर गांव निवासी रामा देवी (30) का पति हरियाणा में नौकरी करता है। उन्होंने बताया कि आज सुबह घर में रामा देवी का उसके परिवार की एक महिला से कुछ वाद-विवाद हो गया, जिसके बाद उसने पहले अपने दो वर्षीय बेटे निशांत को जहरीला पदार्थ खिलाया और बाद में स्वयं भी खा लिया।

एसपी ने बताया कि इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन मां-बेटे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मां को मृत घोषित कर दिया जबकि बच्चे को उसकी गंभीर हालत के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। द्विवेदी ने बताया कि मृत महिला का पति घर पर नहीं है और उसे बुलाया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में घरेलू विवाद की ही जानकारी सामने आयी है। उन्होंने कहा कि पुलिस को मामले की बारीकी से जांच करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO