लाइव न्यूज़ :

चिन्मयानंद रेप केस: आरोप लगाने वाली 23 वर्षीय छात्रा को SIT ने किया गिरफ्तार, जानें अब तक का पूरा घटनाक्रम

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 25, 2019 10:31 IST

Swami Chinmayanand Rape Case स्वामी चिन्मयानंद का रेप केस: यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी चिन्मयानंद को विशेष जांच दल की एक टीम ने 20 सितंबर की सुबह उनके आवास से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। शाहजहांपुर की लॉ की छात्रा ने 24 अगस्त 2019 को एक वीडियो वायरल कर स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देशाहजहांपुर पीड़िता पर स्वामी चिन्मयानंद से जबरन वसूली का आरोप है। स्वामी चिन्मयानंद से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में एसआईटी ने पीड़िता के दोस्त को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य गृहमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली शाहजहांपुर की लॉ की छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता पर स्वामी चिन्मयानंद से जबरन वसूली का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसआईटी प्रमुख आईजीपी नवीन अरोड़ा ने बताया कि आरोप लगाने वाली पीड़िता को गिरफ्तार किया गया है। छात्रा पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगने के बाद कोर्ट ने 20 सितंबर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। आइए नजर डालते हैं इस केस के पूरे घटनाक्रम पर 

- स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में पढ़ने वाली एलएलएम की छात्रा ने 24 अगस्त 2019 को एक वीडियो वायरल कर स्वामी चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण और कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया।

- वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा लापता हो गई थी।  25 अगस्त को पीड़िता के पिता ने किडनैपिंग और जान से मारने की धाराओं में स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद स्वामी चिन्मयानंद के वकील ने पांच करोड़ रुपए रंगदारी मांगने का भी मुकदमा दर्ज करा दिया था।

- लापता पीड़िता 30 अगस्त को अपने दोस्त के राजस्थान में मिली। 

-  मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत संज्ञान लिया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पीड़िता को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एसआईटी ने मामले की जांच शुरू की।

- इसी दौरान चिन्मयानंद का मालिश का वीडियो वायरल हुआ। 

- 12 सितंबर को एसआईटी ने चिन्मयानंद से पूछताछ की है और उनके शयन कक्ष को सील किया। 

- 16 सितंबर को विधि छात्रा का न्यायालय में बयान दर्ज किया गया और इसके बाद चिन्मयानंद की तबीयत देर शाम खासी बिगड़ गई।

- 19 सितंबर को चिन्मयानंद को डॉक्टरों ने लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया लेकिन वह अपना इलाज आयुर्वेद से कराने की बात कहकर मेडिकल कॉलेज से आश्रम लौट गए। 

-  स्वामी चिन्मयानंद को विशेष जांच दल की एक टीम ने 20 सितंबर को उनके आवास से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

- 23 सितंबर को शाहजहांपुर की लॉ की छात्रा की अग्रिम जमानत अर्जी मंजूर कर ली गई है। अगली सुनवाई 26 सितंबर को होगी।

- 24 सितंबर को पीड़िता को एसआईटी ने गिरफ्तार किया। 

टॅग्स :स्वामी चिन्मयानंदशाहजहाँपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP News: मामी के संग इश्क, मामा बना अड़चन तो भांजे ने की हत्या; शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाली वारदात

क्राइम अलर्टलाखों का कर्ज, 4 साल के बेटे फतेह को जहर देकर मारा?, फिर अलग-अलग कमरों में पंखे से फांसी लगाकर मां शिवानी-पिता सचिन ग्रोवर ने दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट में क्या लिखा

क्राइम अलर्टShahjahanpur News: सब्जी के ठेले से जा टकराई कार, एक की मौत, पांच घायल

क्राइम अलर्टShahjahanpur Murder: शादी समारोह में चली गोली, अवैध संबंध के चक्कर में अमित की हत्या; आरोपी फरार

क्राइम अलर्टUP Rape: शाहजहांपुर में 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, घर की शादी के दौरान आरोपी ने बनाया शिकार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने