लाइव न्यूज़ :

गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती शौच के लिए गई थी बाहर, गांव के ही रहने वाला अवधेश गन्ने के खेत में ले गया और किया दुराचार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2025 15:26 IST

Shahjahanpur: युवती ने घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई तब उनकी शिकायत पर सोमवार रात में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुराचार किया।

Shahjahanpur: शाहजहांपुर जिले में शौच के लिए गई एक युवती के साथ उसी गांव में रहने वाले एक युवक ने कथित रूप से दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने मंगलवार को बताया कि थाना खुटार क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती रविवार रात शौच के लिये बाहर गई थी, तभी गांव के ही रहने वाला अवधेश उसे गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। द्विवेदी के अनुसार, युवती ने घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई तब उनकी शिकायत पर सोमवार रात में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

उप्र : मायके गई अपनी पत्नी के न आने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाई

बलिया जिले के उभाव थाना क्षेत्र के जिउतपुरा गांव में 30 वर्षीय युवक ने मायके गई अपनी पत्नी के न आने से क्षुब्ध होकर कथित रूप से फांसी लगा ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, राहुल यादव (30 वर्ष) ने सोमवार देर रात अपने घर के समीप एक पेड़ में गमछा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने मंगलवार को तड़के उसे फंदे पर लटके देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी । थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने मंगलवार को बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक राहुल सीतापुर में कार्यरत पीएसी के जवान कोमल यादव का ज्येष्ठ पुत्र है। राहुल ने दो शादियाँ की है।

उसने पहली शादी टूटने के बाद उसने पांच महीने पहले दूसरी शादी की थी। राहुल की पत्नी अपने मायके में है। उन्होंने परिजनों से मिली जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि राहुल अपनी पत्नी को विदाई कराकर घर ले आना चाहता था, लेकिन वह आ नहीं रही थी। पत्नी के इनकार से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा