लाइव न्यूज़ :

शाहदरा दिल्लीः आपत्तिजनक स्थिति में देखा, फ्लैट के अंदर ‘बेड बॉक्स’ में पत्नी का शव?, पति आशीष कुमार, फ्लैट मालिक विवेकानंद मिश्रा और चालक अभय कुमार झा अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2025 21:53 IST

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आशीष कुमार (45) को रविवार तड़के बिहार से गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअभय कुमार झा उर्फ ​​सोनू (29) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।अंजू के शव को फ्लैट के अंदर एक बेड बॉक्स में छिपा दिया और जयपुर भाग गए। पुलिस ने बताया कि आशीष से पूछताछ की जा रही है। 

नई दिल्लीः दिल्ली के शाहदरा में एक फ्लैट के अंदर ‘बेड बॉक्स’ में महिला का शव मिलने के बाद उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आशीष कुमार (45) को रविवार तड़के बिहार से गिरफ्तार किया गया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

पुलिस ने बताया कि शाहदरा में शुक्रवार को एक फ्लैट में 'बेड' के अंदर कंबल में लिपटा एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था। पुलिस ने बताया कि दो अन्य आरोपियों फ्लैट के मालिक विवेकानंद मिश्रा (64) और बिहार निवासी एवं चालक अभय कुमार झा उर्फ ​​सोनू (29) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

उसने बताया कि जांच से पता चला कि आशीष ने मिश्रा और झा के साथ मिलकर अंजू की कथित तौर पर हत्या कर दी थी क्योंकि उसने (अंजू) उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। पुलिस ने बताया कि अंजू पहले लुधियाना चली गई थी, लेकिन आशीष ने उसे वापस आने के लिए मना लिया लेकिन बाद में मिश्रा और झा की मदद से उसकी हत्या कर दी गई।

उसने बताया कि इसके बाद तीन लोगों ने अंजू के शव को फ्लैट के अंदर एक बेड बॉक्स में छिपा दिया और जयपुर भाग गए। वे तीनों वहां झा के एक रिश्तेदार के घर पर रहे। पुलिस ने बताया कि आशीष से पूछताछ की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्यादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?