लाइव न्यूज़ :

चर्च में महिला से यौन उत्पीड़न मामला: 5 पादरियों पर लगा गंभीर आरोप, चर्च ने दिया ये बयान

By भाषा | Updated: July 3, 2018 04:46 IST

केरल के कोट्टायम स्थित मलंकारा ऑर्थोडॉक्स चर्च के पांच पादरियों द्वारा एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न मामले में चर्च ने सफाई देते हुए कहा है कि उसे इस मामले की कोई शिकायत नहीं मिली है।

Open in App

कोच्चि, 3 जुलाई। केरल के कोट्टायम स्थित मलंकारा ऑर्थोडॉक्स चर्च के पांच पादरियों द्वारा एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न मामले में चर्च ने सफाई देते हुए कहा है कि उसे इस मामले की कोई शिकायत नहीं मिली है। उसे घटना की जानकारी मीडिया के जरिए मली है। एक नन द्वारा रोमन कैथोलिक बिशप पर बलात्कार के आरोपों को दबाने के आरोप झेल रहे साइरो मालाबार चर्च ने बीती शाम एक बयान जारी किया है। 

चर्च ने कहा है कि उसके प्रमुख कार्डिनल जार्ज एलेनचेरी को नन से बलात्कार की कोई शिकायत नहीं मिली है। एक बयान में कहा कि उसे इन आरोपों के बारे में मीडिया से जानकारी मिली कि एलेनचेरी ने बिशप फ्रांको मुलक्कल के खिलाफ नन की यौन उत्पीडन संबंधी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।

चर्च ने कहा कि उसे कार्डिनल के कार्यालय के रिकार्ड से भी ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। बयान में कहा गया कि वह मीडिया में आई खबरों से पीड़िता नन की पहचान तक नहीं कर पाया। एक ऑनलाइन पोर्टल ने सबसे पहले पिछले सप्ताह इस खबर की जानकारी दी थी, जिसके बाद इसकी जांच को लेकर काफी दबाव बनने लगा खासकर सोशल मीडिया के द्वारा इस मामले की जांच को लेकर दबाव बनाया गया, जिसके बाद मजबूरन आंतरिक जांच कराने की घोषणा करनी पड़ी। 

पीड़िता के पति ने बताया था कि इन पादरियों में से जिस पादरी ने सबसे पहले उसकी पत्नी का शोषण किया, वह उसकी पत्नी को ब्लैकमेल करने लगा और जब उनकी पत्नी ने दूसरे पादरी से मदद मांगी तो उसने भी धमकाना शुरू कर दिया और अन्य पादरियों के साथ महिला का उत्पीड़न करने लगा। इस तरह महिला पांच पादरियों द्वारा शोषण का शिकार हुई। 

हालांकि, चर्च में ऊंचे पद पर काबिज लोगों ने मामले को चुपके से रफा-दफा करने का प्रयास किया, लेकिन परेशानी तब शुरू हुई, जब राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने इसे संज्ञान में लिया और बेहरा को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने के लिए कहा। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन ने भी बेहरा को पत्र लिखा और कहा कि चर्च द्वारा मामले की जांच करना अनुचित है क्योंकि यह निष्पक्ष नहीं होगा। 

टॅग्स :केरलक्राइम न्यूज हिंदीयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो