लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः नेताओं और अधिकारियों के घर भेजी जाती थीं सरकारी बालिका गृह की लड़कियां

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 3, 2018 12:05 IST

सरकारी बालिका गृह की लड़कियों को वेटर बनाकर होटलों में नेताओं और अधिकारियों के पास भेजा जाता था।

Open in App

मुजफ्फपुर, 3 जूनः बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां सरकारी बालिका गृह की लड़कियों के यौन शोषण का भंडाफोड़ हुआ है। मुंबई की प्रतिष्ठित संस्‍था 'टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस' की एक ऑडिट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सरकारी बालिका गृह की लड़कियों को नेताओं और अधिकारियों के घर भेजा जाता था।

एनजीओ की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376 और 120 बी के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंच कर धर-पकड़ शुरू कर पाती, किसी ने पुलिस के बीच से ही आरोपियों को इसकी सूचना दे दी। बालिका गृह का संचालन करने वाली संस्था के लोग फरार हैं। मामले के खुलासे के बाद जिला प्रशासन की नींद उड़ी हुई है।

हालांकि बालिका गृह में रहने वाली लड़कियों को वहां से हटा दिया गया है। एएनआई की खबर के मुताबिक सभी लड़कियों पटना और मुधबनी स्थित सुधारगृहों में भेज दिया गया है और उनसे पूछताछ की कोशिश की जा रही है। 

एएनआई के अनुसार इस बालिका गृह का संचालन 'सेवा संकल्प एवं विकास समिति' नाम का एनजीओ कर रहा था। लेकिन यहां रहने वाली लड़कियों से गलत धंधा करवाया जा रहा था। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस की ऑडिट रिपोर्ट के पेज नंबर 52 पर इस एनजीओ के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए थे। इसमें ऐसी आशंका व्यक्त की गई थी लड़कियों को यौन धंधे में ढकेला जा रहा है। इसमें खासकर नेताओं और बड़े अधिकारियों के लिप्त होने की भी आशंका है।

फिलहाल इंस्टीट्यूट ने अपनी सोशल संस्‍थाओं ऑडिट रिपोर्ट 'समाज कल्याण विभाग' पटना के निदेशक को सौंप दी है। इससे कई और खुलासे होने के आसार हैं।

टॅग्स :यौन उत्पीड़नबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?