लाइव न्यूज़ :

सेक्स कांड: कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने दी सफाई, महिला के परिवार ने डीके को ठहराया जिम्मेदार

By भाषा | Updated: March 28, 2021 14:10 IST

महिला के माता-पिता ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार पर उनकी बेटी का इस्तेमाल करते हुए ‘‘गंदी राजनीति’’ करने का आरोप लगाया.

Open in App
ठळक मुद्देजरकीहोली ने भी पहली बार शिव कुमार का नाम लेते हुए उनके खिलाफ राजनीतिक और कानूनी लड़ाई लड़ने की घोषणा की है.महिला द्वारा कल दी गई शिकायत के बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री जरकीहोली पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया.कर्नाटक भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी और मांग की कि कांग्रेस शिवकुमार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए.

बेंगलुरुः कर्नाटककांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने कहा कि वह उस महिला से कभी नहीं मिले जो कथित सेक्स वीडियो में दिखाई दे रही है.

इस मामले में पूर्व मंत्री रमेश जरकीहोली के शामिल होने के आरोप लग रहे हैं. इस विवाद में उस समय नया मोड़ आया जब वायरल हुई ऑडियो क्लिप में महिला उनका नाम लेकर बात करते हुए सुनाई दे रही है. इस बीच, वीडियो में दिखाई दे रही महिला ने चौथी बार वीडियो संदेश जारी कर स्वयं एवं परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है. महिला का दावा है कि वह परेशान महसूस कर रही है और आत्महत्या करना चाहती है. महिला द्वारा कल दी गई शिकायत के बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री जरकीहोली पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया.

इसके कुछ घंटे के बाद ही महिला और उसके परिवार के सदस्यों के बीच टेलीफोन पर की गई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ जिसमें वह यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि वह शिवकुमार के घर उनसे मिलने जा रही है. ऑडियो क्लिप सामने आने पर कर्नाटक भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी और मांग की कि कांग्रेस शिवकुमार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए.

शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा कि रोजाना कम से कम 10 लोग उनके पास निजी समस्या को लेकर मिलते हैं, उस तरह संभव है महिला आई होगी, लेकिन कभी उनसे नहीं मिली. उन्होंने कहा, ''अगर वह आती है तो मैं जानकारी लूंगा और तथ्यों को सत्यापित करूंगा.''

घटनाक्रम के बाद महिला ने एक वीडियो बयान जारी किया और दावा किया कि उसके माता-पिता किसी के दबाव में आकर बोल रहे हैं तथा यह सब देखने के बाद वह अपना बयान दर्ज कराने के लिए एसआईटी के समक्ष उपस्थित होने से डर रही है. महिला ने अपने साथ हुए अन्याय के बारे में एक न्यायाधीश के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, राज्य के गृहमंत्री बासवराज बोम्मई, विपक्षी नेता सिद्धरमैया और शिवकुमार से मदद की गुहार भी लगाई.

महिला के पिता ने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘...हमारे पास सबूत हैं, हमने एसआईटी के अधिकारियों से बात की और यह उन्हें सौंप दिया है, हम आपको(मीडिया को) भी यह देंगे। मेरी बेटी अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय की महिला के राजनीतिक इस्तेमाल का उदाहरण है। यदि हमारे परिवार को कुछ भी हुआ तो इसके लिए डी के शिवकुमार जिम्मेदार होंगे.’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकभारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए