लाइव न्यूज़ :

बिहारः पटना में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस मुख्यालय के पास सजता था जिस्म का बाजार, 4 लड़कियों समेत 6 गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: May 2, 2023 14:34 IST

धंधे में शामिल लोगों द्वारा व्हाट्सऐप पर लड़कियों की तस्वीरें भेजी जाती थी और ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाती थीं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार की गई लड़कियों में से दो महिलाएं पश्चिम बंगाल और एक दिल्ली की रहने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली और बंगाल जैसे दूसरे राज्यों से कॉन्ट्रैक्ट पर लड़कियां मंगाई जाती थी। जिस्म का काला कारोबार राजा बाजार इलाके में स्थित एस्ट्रो रिसॉर्ट गेस्ट हाउस में चल रहा था। गिरफ्तार लोगों में दो संचालक और देह व्यापार में लिप्त चार महिलाएं शामिल हैं। 

पटनाःबिहार की राजधानी पटना के पॉश इलाके में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। वह भी बिहार पुलिस मुख्यालय के पास, जहां जहां डीजीपी से लेकर पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी बैठते हैं। उससे चंद कदम दूर जिस्म का बाजार सजता था। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार इलाके में पुलिस ने एक रेस्ट हाउस में छापा मारकर चार युवतियों को बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान होटल के कई कमरे से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। 

बताया जाता है कि यहां दिल्ली और बंगाल जैसे दूसरे राज्यों से कॉन्ट्रैक्ट पर लड़कियां मंगाई जाती थी। जिस्म का काला कारोबार शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित पिलर नंबर 73 के राजा बाजार इलाके में एस्ट्रो रिसॉर्ट गेस्ट हाउस में चल रहा था। जब इस बात की भनक पुलिस को हुई तो अधिकारियों के होश फाख्ता हो गए। शास्त्रीनगर थाने की पुलिस टीम गेस्ट हाउस पहुंची और छापेमारी कर अलग-अलग कमरों से 6 लोगों को धर दबोचा। गिरफ्तार लोगों में दो संचालक और देह व्यापार में लिप्त चार महिलाएं शामिल हैं। 

बताया जा रहा है कि इन युवतियों को इवेंट कराने के नाम पर पटना बुलाया गया था। लेकिन इनसे गलत काम कराया जा रहा था। युवतियों ने पूछताछ में पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की लेकिन मौके पर बरामद की गई आपत्तिजनक सामान से मामले का भंडाफोड़ हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

बताया जा रहा है कि इस धंधे में शामिल लोगों द्वारा व्हाट्सऐप पर लड़कियों की तस्वीरें भेजी जाती थी और ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाती थीं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार की गई लड़कियों में से दो महिलाएं पश्चिम बंगाल और एक दिल्ली की रहने वाली है। लड़कियों को कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर पटना लाया गया था। पुलिस इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के मुख्य संचालक और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। बिहार पुलिस मुख्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर चल रहे इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

टॅग्स :पटनासेक्स रैकेटबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला