लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ः साहब मेरी पत्नी अंजुम और 4 बच्चे 15 अप्रैल से लापता है?, पति शाकिर ने दर्ज कराई शिकायत, दूसरे शख्स के साथ ताजमहल में दिखाई दी, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2025 18:06 IST

Aligarh: 15 अप्रैल को जब वह वापस लौटा तो उसने पाया कि घर बंद था और उनकी पत्नी और चार बच्चे गायब थे।

Open in App
ठळक मुद्देपारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया था।पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि उनकी पत्नी सभी कीमती सामान लेकर चली गई है।अंजुम को एक वीडियो में देखा, जिसे उसने (महिला) व्हाट्सऐप पर साझा किया था।

Aligarh: एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में व्हाट्सऐप पर साझा किए गए एक वीडियो में उसे किसी अन्य व्यक्ति के साथ ताजमहल में घूमते पाया गया। शाकिर (40) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी अंजुम 15 अप्रैल से लापता है। रोरावर थाना प्रभारी शिव शंकर गुप्ता ने पुष्टि की कि शाकिर ने 18 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसकी पत्नी रहस्यमय तरीके से गायब हो गई है। उन्होंने शिकायत का हवाला देते हुए कहा, ‘‘ शाकिर एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया था और 15 अप्रैल को जब वह वापस लौटा तो उसने पाया कि घर बंद था और उनकी पत्नी और चार बच्चे गायब थे।’’

 

 

गुप्ता ने कहा, ‘‘ पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि उनकी पत्नी सभी कीमती सामान लेकर चली गई है।’ कुछ दिनों तक उसकी तलाश करने के बाद शाकिर ने पुलिस से संपर्क किया। बाद में, उसके रिश्तेदार ने अंजुम को एक वीडियो में देखा, जिसे उसने (महिला) व्हाट्सऐप पर साझा किया था।

वीडियो में वह एक अज्ञात व्यक्ति के साथ ताजमहल में दिखाई दे रही थी। शाकिर ने उस व्यक्ति को पहचान लिया है। गुप्ता ने कहा, ‘‘ ऐसा लगता है कि अंजुम और उस व्यक्ति के बीच संबंध थे और उन्होंने शाकिर की अनुपस्थिति में भागने का फैसला किया।" जिला पुलिस ने आगरा में अपने समकक्षों को सतर्क कर दिया है और जोड़े की तलाश कर रही है।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशआगराअलीगढ़ताज महलtaj mahal
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?