लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-नोएडा फ्लाईवे पर स्कूटर सवार शख्स ने कार से जा रही महिला को दिखाया प्राइवेट पार्ट

By अनुराग आनंद | Updated: December 28, 2020 12:07 IST

दिल्ली-नोएडा फ्लाईओवर पर एक स्कूटर सवार शख्स ने महिला की तरफ मुड़कर उसे अपना लिंग दिखाया है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने कहा कि डीएनडी टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर उसके साथ यह घटना घटी है।जैसे ही महिला शख्स की ओर मुड़ी तो कथित तौर पर आरोपी ने अपना लिंग कपड़े से बाहर कर महिला को दिखाया।

नई दिल्ली: दिल्ली-नोएडा फ्लाईवे पर एक महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने के आरोप में एक 37 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस के सामने शिकायत दर्ज कराते हुए महिला ने कहा था कि वह कार से जा रही थी तब ही एक स्कूटर सवार यात्री ने उसकी तरफ मुड़कर अपना लिंग उसे दिखाया था। 

टाईम्स नाऊ के मुताबिक, इस मामले में जब पुलिस ने शख्स की गिरफ्तारी की तो शख्स ने कहा कि वह पेशाब करने के लिए वहां रूका था, उसी दौरान उसके लिंग को उस तरफ से जा रही महिला ने देखा है। 

महिला ने आरोपी के स्कूटर का पंजीकरण नंबर किया नोट

इस मामले में मीडिया से बात करते हुए महिला ने कहा कि डीएनडी टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर आरोपी ने महिला की तरफ मुड़कर कुछ इशारा किया, इसके बाद जैसे ही महिला उसकी ओर मुड़ी तो कथित तौर पर आरोपी ने अपना लिंग कपड़े से बाहर कर महिला को दिखाया। इसके बाद गाड़ी रोककर महिला ने शख्स के स्कूटर के पंजीकरण नंबर को नोट कर लिया और इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी। 

आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद कहा कि वह पेशाब कर रहा था-

हालांकि, आरोपी ने दावा किया कि वह फ्लाईओवर पर पेशाब करने के लिए रुका था। बता दें कि आरोपी पर आईपीसी की धारा 354B और 509 के तहत केस दर्ज किया है। यह धारा हर उस आरोपी पर कार्रवाई के लिए होता है जो कोई भी महिला की अपमान करने का इरादा रखता है।

कोई भी शब्द, ध्वनि या इशारा जो महिला के खिलाफ अभद्रता को दर्शाता है तो इस धारा के तहक कार्रवाई की जाती है। भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत आरोपी पर एक साल का साधारण कारावास और जुर्माना या दोनों एक साथ हो सकता है।

टॅग्स :दिल्लीकेसनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला