लाइव न्यूज़ :

Sarojini Nagar area: 14 वर्षीय छात्रा से सामूहिक बलात्कार, शिकायत दर्ज करने में देरी, अपर निरीक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2024 13:35 IST

Sarojini Nagar area: संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी), अपराध आकाश कुलहरि ने अपर निरीक्षक थाना प्रभारी (एसएचओ) अनवर अहमद पर आरोप लगने के बाद उन्हें बुधवार को निलंबित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमामले की विभागीय जांच भी शुरू की गयी है।प्रथम दृष्टया अहमद के खिलाफ आरोप सही प्रतीत होते हैं।होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Sarojini Nagar area:लखनऊ के सरोजिनी नगर क्षेत्र में 14 वर्षीय छात्रा से कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में शिकायत दर्ज करने में देरी के आरोप पर अपर निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गयी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। नाबालिग की मां ने आरोप लगाया कि जब वह बलात्कार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे पांच घंटे इंतजार करवाया। संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी), अपराध आकाश कुलहरि ने अपर निरीक्षक थाना प्रभारी (एसएचओ) अनवर अहमद पर आरोप लगने के बाद उन्हें बुधवार को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच भी शुरू की गयी है। प्रथम दृष्टया अहमद के खिलाफ आरोप सही प्रतीत होते हैं।

पुलिस ने कथित बलात्कार के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग एक आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित पांचवी कक्षा की छात्रा है। 23 सितंबर को सरोजनी नगर इलाके में छात्रा स्कूल से अपने घर लौट रही थी। रास्ते में दानिश तथा उसके एक नाबालिग साथी ने उससे बैग छीनने की कोशिश की।

विरोध करने पर दोनों ने छात्रा को जबरन कार में बैठा लिया। उसे कृष्णा नगर इलाके के एक होटल में ले गए और उससे कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि बाद में उन्होंने लड़की को उसके घर के पास छोड़ दिया और भाग गए। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में सरोजिनी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दानिश को गिरफ्तार कर लिया गया है जबिक नाबालिग को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि जिस होटल में बलात्कार की घटना होने की बात की जा रही है उसके मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

टॅग्स :लखनऊउत्तर प्रदेशगैंगरेपयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने