लाइव न्यूज़ :

Saran Triple murder: सनकी प्रेमी ने किया नरसंहार, छत पर सो रही प्रेमिका, पिता और बहन को चाकू से काटता गया, मां ने जान बचाई, ठुकरा कर मेरा प्यार...

By एस पी सिन्हा | Updated: July 17, 2024 15:06 IST

Saran Triple murder: पुलिस ने तारकेश्वर सिंह की पत्नी के बयान एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने सुधांशु कुमार उर्फ रोशन पिता संतोष राम एवं अंकित कुमार पिता सुनील राम दोनों निवासी रसूलपुर थाना रसूलपुर जिला सारण को हिरासत में लिया।

Open in App
ठळक मुद्देSaran Triple murder: हिरासत में लिए गए दोनों अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।Saran Triple murder: शुरुआती जांच के दौरान मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।Saran Triple murder: पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। गांव में पुलिस की एक टीम कैंप कर रही है।

Saran Triple murder: बिहार में सारण जिले के रसूलपुर के घानाडीह गांव में मंगलवार की देर रात को प्रेमी ने प्रेमिका के परिवार को ही खत्म करने की नियत से उसके घर पर पहुंचा और छत पर सो रहे प्रेमिका के पिता, बहन और उसको चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान प्रेमिका की मां ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस तिहरे हत्याकांड सारण जिला दहल उठा। तीनों हत्याएं सोये अवस्था में ही धारदार हथियार से काटकर की गई। एकमा स्वास्थ्य केंद्र में उपचाररत महिला ने बताया कि उनकी बेटी चांदनी का कुछ दिन पहले ही रोशन से दोस्ती हुआ था।

लेकिन लड़के के घरवालों ने चांदनी को लड़के से बात करने से मना कर दिया और इसके बाद चांदनी ने बात करना बंद कर दिया। इसी बात को लेकर रोशन गुस्से में था और परिवार को खत्म करने की धमकी देता था। घायल महिला ने बताया कि हमले में उनकी दोनों बेटियां और पति दोनों बुरी तरह से घायल हो गए थे। इस दौरान उनके हाथ में भी चाकू लग गया।

इसके बाद वह किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रही। मृतकों की पहचान जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के घानाडीह गांव निवासी 50 वर्षीय तारकेश्वर सिंह, 17 वर्षीय चांदनी और 15 वर्षीय आभा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में सारण पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि मंगलवार रात को डायल 112 को सूचना मिली थी कि रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव निवासी तारकेश्वर सिंह उर्फ झाबर सिंह के मकान के छत पर तीन लोगों की किसी धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तारकेश्वर सिंह की पत्नी के बयान एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने सुधांशु कुमार उर्फ रोशन पिता संतोष राम एवं अंकित कुमार पिता सुनील राम दोनों निवासी रसूलपुर थाना रसूलपुर जिला सारण को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए दोनों अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

दोनों आरोपियों के हाथ पर किसी धारदार हथियार से हमला करने के निशान मिले हैं एवं आरोपियों के कपड़े पर खून के निशान भी मिले हैं, जिन्हें एफएसएल जांच के लिए जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। गांव में पुलिस की एक टीम कैंप कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारहत्यापटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए