लाइव न्यूज़ :

सारणः बीच सड़क पर 6 बदमाश ने महिला की इज्जत लूटने का प्रयास किया, डंडे से पीटते रहे...

By एस पी सिन्हा | Updated: October 6, 2021 17:59 IST

बिहार के सारण जिले का मामला है. बदमाश बेखौफ होकर महिला के साथ दुर्व्यवहार करते दिख रहे हैं. महिला को डंडे से पीटते दिख रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपांच से छह की संख्या में बदमाश अश्लील व्यवहार कर रहे हैं.यह वीडियो बीते 27 सितंबर (सोमवार) का है.प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पटनाः बिहार के सारण जिले से महिला के साथ बदमाशों के द्वारा सरेआम बीच सड़क पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत किये जाने का मामला सामने आया है. यही नहीं बदमाशों के द्वारा इसका वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया गया.

वायरल किये गये वीडियो में बीच सड़क पर 6 बदमाश एक महिला को बेआबरू करते दिख रहे हैं. कोई बदमाश महिला का कपड़ा उतार रहा है तो कोई महिला के प्राइवेट पार्ट के साथ अश्लील हरकत करते हुए उसकी लज्जा को भंग करने का प्रयास करते दिख रहा है. रुह कंपा देने वाले इस वीडियो में महिला चीखती-चिल्लाती नजर आ रही है.

जबकि बदमाश बेखौफ होकर महिला के साथ दुर्व्यवहार करते दिख रहे हैं. महिला को डंडे से पीटते दिख रहे हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला लगातार चिल्ला रही है और उसके साथ पांच से छह की संख्या में बदमाश अश्लील व्यवहार कर रहे हैं. महिला खुद को उन दरिदों से बचाने का असफल प्रयास करती हुई दिख रही है.

वह चीखती-चिल्लाती बेबस होकर रहम की भीख मांग रही है, लेकिन बदमाशों ने उसके साथ जो कुकर्म किया, वह वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है. वीडियो में महिला एक बाइक पर बैठी दिख रही है. बाइक पर उसके साथ एक शख्स भी दिख रहा है, जो उजले रंग का शर्ट पहना है. उसके कंधे पर एक गमछा भी है. यह वीडियो कब का है. इसकी जानकारी नहीं मिल पार रही है. लेकिन यह सोशल मीडिया पर बडी तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि यह दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बीते 27 सितंबर (सोमवार) का है.

कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद सारण जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. हालांकि इसकी कोई पुष्टी नही कर रहा है. वैसे सारण के एसपी संतोष कुमार ने कहा कि इस वायरल वीडियो की जांच में पुलिस जु्टी हुई है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप