लाइव न्यूज़ :

मां कबूतरा देवी को बेटे तिमल ने शराब के नशे में ईंट और डंडे से हमलाकर पीट-पीटकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2025 16:06 IST

Sant Kabirnagar: अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि परशर पूर्वी गांव के रहने वाले प्रेम कुमार की पत्नी कबूतरा देवी (55) की बुधवार को अपने बेटे तिमल (28) से तीखी बहस हुई थी, जो कथित तौर पर शराब एवं मादक पदार्थ का आदी था।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी मौके से भाग गया।फरार आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।ईंट और डंडे से हमला किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

Sant Kabirnagar:उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर जिले के धनघटा इलाके के परशर पूर्वी गांव में 55 साल की महिला को उसके बेटे ने शराब के नशे में पीट-पीटकर मार डाला। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि परशर पूर्वी गांव के रहने वाले प्रेम कुमार की पत्नी कबूतरा देवी (55) की बुधवार को अपने बेटे तिमल (28) से तीखी बहस हुई थी, जो कथित तौर पर शराब एवं मादक पदार्थ का आदी था। पुलिस ने बताया कि झगड़े के दौरान, उसने कथित तौर पर उस पर ईंट और डंडे से हमला किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

महिला की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी मौके से भाग गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिवार वालों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है, साथ ही फरार आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

उप्र : महोबा में मां ने बच्ची की हत्या की

महोबा जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को महिला द्वारा अपनी एक साल की बच्ची की कथित तौर पर फंदे से लटाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है।

सदर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि सुभाष नगर मुहल्ले में एक महिला ने अपनी साल की बच्ची फंदे से लटकाकर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी महिला खुशबू (बच्ची की मां) को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने आरोपी की मां उमारानी के हवाले से बताया कि खुशबू की शादी चरखारी कस्बे में हुई थी और पति से अनबन होने के बाद कई माह से मायके (सुभाष नगर मुहल्ले) में रह रही थी। वह कथित तौर पर अवसाद ग्रस्त थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceहत्याउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला