लाइव न्यूज़ :

समस्तीपुरः निलंबित एएसआई सरोज सिंह उर्फ निमकी सिंह के घर से कई हथियार और एके-47 के साथ बड़ी संख्या में गोलियां बरामद, 3 हिरासत में, भारी मात्रा में मोहर भी जब्त

By एस पी सिन्हा | Updated: June 6, 2025 16:35 IST

सरोज सिंह के घर एसटीएफ पुलिस वाली काले रंग के ड्रेस में हथियारों से लैस होकर छापेमारी मारने पहुंचे थे। इलाके में इस तरह ब्लैक कमांडों के उतरने से लोगों के बीच हड़कंप मच गया।

Open in App
ठळक मुद्देघर से कई हथियारों और एके-47 के साथ बड़ी संख्या में गोलियां भी बरामद हुई हैं। एसटीएफ़ की इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने सरोज सिंह सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई के दौरान कई विभागों की भारी मात्रा में मोहर भी जब्त की गई है।

समस्तीपुरः बिहार में समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गंगा दियारा इलाके में शुक्रवार तड़के बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और समस्तीपुर पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान निलंबित एएसआई सरोज सिंह उर्फ निमकी सिंह के घर से कई हथियारों और एके-47 के साथ बड़ी संख्या में गोलियां भी बरामद हुई हैं। इस दौरान सरोज सिंह के घर एसटीएफ पुलिस वाली काले रंग के ड्रेस में हथियारों से लैस होकर छापेमारी मारने पहुंचे थे। इलाके में इस तरह ब्लैक कमांडों के उतरने से लोगों के बीच हड़कंप मच गया।

एसटीएफ़ की इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने सरोज सिंह सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई के दौरान कई विभागों की भारी मात्रा में मोहर भी जब्त की गई है। आरोपी के पटना वाले ठिकाने पर भी एसटीएफ की टीम पहुंची थी। छापेमारी के दौरान सरोज सिंह के समर्थकों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में एसटीएफ ने भी गोलीबारी की है।

दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और ग्रामीणों को घरों से बाहर निकलने, खिड़की-दरवाजे खोलने या मोबाइल से फोटो-वीडियो लेने से मना किया।

बता दें कि सरोज सिंह बिहार पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत था, लेकिन फिलहाल निलंबन पर है। बताया जा रहा है कि सरोज सिंह आपने इलाके के दबंग पुलिस अधिकारी के रूप में हुआ करती थी। बिहार पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों को सरोज सिंह के गलत कारनामों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्हें पहले ही निलंबित कर दिया गया था।

बिहार पुलिस मकहमे को यह भी जानकारी मिली थी कि सरोज सिंह के घर पर अवैध रूप से कई हथियार रखे गए हैं, जिसके बाद शुक्रवार को एसटीएफ की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी शुरू होते ही पहले सरोज की तरफ फायरिंग की गई, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। थोड़ी देर बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग के सामने सरोज सिंह हार मान गया और एसटीएफ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप