लाइव न्यूज़ :

बैंक खुलते ही हेलमेट और मास्क लगाए 4 हथियाबंद अपराधी घुसे और 20 लाख रुपए लूटकर पिस्टल लहराते हुए फरार, जानें

By एस पी सिन्हा | Updated: March 15, 2023 14:48 IST

बिहार के समस्तीपुर का मामला है। बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने मुसरीघरारी थाना क्षेत्र स्थित हरपुर अलौथ में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से लगभग 20 लाख रुपए लूट लिए।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के वक्त बैंक में स्टाफ के अलावा चार ग्राहक थे।अपराधियों ने सिर झुका कर जमीन पर बैठा दिया था।सभी अपराधी हाथ में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए।

पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से अपराधियों का हौसला सातवें आसमान पर दिखने लगा है। हाल यह है कि समस्तीपुर जिला बैंक लूट के लिए अपराधियों का सबसे मुफीद जगह बन गया है। यहां आए दिन बैंक लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से भाग निकल रहे हैं।

इसी कड़ी में आज फिर से बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने मुसरीघरारी थाना क्षेत्र स्थित हरपुर अलौथ में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से लगभग 20 लाख रुपए लूट लिए। मामले में सूचना के बाद बैंक पहुंची पुलिस सीसीटीवी से लुटेरों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक खुलते ही साढ़े 10 बजे हेलमेट और मास्क लगाए 4 हथियाबंद अपराधी बैंक में घुस गए और 20 लाख रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के वक्त बैंक में स्टाफ के अलावा चार ग्राहक थे, जिन्हें अपराधियों ने सिर झुका कर जमीन पर बैठा दिया था। लूट ई घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी हाथ में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए।

शाखा प्रबंधक पी प्रियदर्शी ने बताया कि 10:30 बजे बैंक खुलते ही हेलमेट लगाए दो अपराधी अंदर घुसे। जबकि दो अपराधी गेट पर ही खड़े हो गए। सभी अपराधियों ने पिस्टल निकाला और मौजूद कर्मचारियों और ग्राहक को कब्जे में ले लिया। सभी को जमीन पर बैठा दिया। सभी अपराधियों की उम्र 18-21 साल होगी।

अपराधियों ने बैंक के कैशियर और शाखा प्रबंधक को रिवाल्वर की नोक पर लेकर कैश काउंटर के अलावा बैंक की तिजोरी में रखे करीब 20 लाख से अधिक रुपए की लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मुख्य गेट पर शटर गिरा कर फरार हो गए। अपराधियों के जाने के बाद लोगों ने शोर मचाया।

दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बैंककर्मियों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए बैंक में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।

घटनास्थल पर सदर डीएसपी सेहवान हबीब फखरी ने कहा कि लूट की गई राशि का बैंक कर्मियों द्वारा मिलान किया जा रहा है। लूटी गई राशि 15 से 20 लाख के बीच की बताई जा रही है। मिलान के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कुल कितने रुपए की लूट हुई है।

बता दें कि करीब 20 दिन पूर्व उजियारपुर थाना क्षेत्र के शंकर चौक स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में भी अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। वारदात रोसड़ा थाना क्षेत्र के एरौत स्थित सेंट्रल बैंक में हुई थी। जबकि तीन सप्ताह पहले समस्तीपुर शहर के मारवाड़ी बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बुधवार को बैंक खुलते ही एक बदमाश ने बैंक लूटने का प्रयास किया।

इस दौरान बदमाशों ने महिला बैंक कर्मी सुनैना रानी को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। हालांकि हल्ला होने पर बैंक कर्मियों ने हिम्मत दिखाई और बदमाश को पकड़ लिया। जबकि अभी कुछ दिन पहले ही बैंक प्रतिनिधि से साढे़ छह लाख लूट लिए थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप