लाइव न्यूज़ :

बाहर काम करता है पति, वीडियो कॉल पर लवर से घंटों से बात, शादीशुदा महिला और प्रेमिका ने मना किया तो निराश प्रेमी ने मोबाइल टावर से कूदकर की आत्महत्या

By एस पी सिन्हा | Updated: September 21, 2025 23:15 IST

अमर ने महिला से शादी के लिए दबाव बनाया, तो महिला ने साफ इनकार कर दिया। इसी इनकार से आहत अमर कुमार ने शनिवार को गांव के एक मोबाइल टावर पर चढ़कर जान देने का ऐलान कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअमर का गांव की ही एक विवाहित महिला से प्रेम संबंध था।अमर और महिला के बीच नजदीकियां बढ़ीं।वीडियो कॉल पर घंटों बातें करते थे।

समस्तीपुरःबिहार में हाल के दिनों में प्रेम प्रसंग में टावर पर चढ़ने की घटनाएं बढ़ गई है। इसी क्रम में बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत खड़सर पंचायत के वार्ड संख्या दो में एक युवक ने एक शादीशुदा महिला के साथ चल रहे प्रेम प्रसंग में निराश होकर मोबाइल टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजकिशोर पासवान के पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई है।समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। बताया जाता है कि अमर का गांव की ही एक विवाहित महिला से प्रेम संबंध था।

महिला का पति बाहर काम करता था, इसी दौरान अमर और महिला के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों वीडियो कॉल पर घंटों बातें करते थे। लेकिन जब अमर ने महिला से शादी के लिए दबाव बनाया, तो महिला ने साफ इनकार कर दिया। इसी इनकार से आहत अमर कुमार ने शनिवार को गांव के एक मोबाइल टावर पर चढ़कर जान देने का ऐलान कर दिया। देखते ही देखते गांव में अफरा-तफरी मच गई।

सैकड़ों की संख्या में लोग टावर के नीचे जुट गए और युवक को नीचे उतरने के लिए मनाने लगे। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस ने काफी समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन अमर किसी भी कीमत पर नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। इसी बीच घटना की जानकारी मिलते ही वह महिला भी वहां पहुंच गई।

महिला को देखकर अमर और ज्यादा भावुक हो गया। सभी के सामने उसने महिला से अंतिम बार बात की और अचानक मोबाइल टावर से छलांग लगा दी। भीड़ की आंखों के सामने हुई इस घटना से गांव में चीख-पुकार मच गई। पुलिस तुरंत अमर को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। गांव के लोग बताते हैं कि अमर इस महिला के प्यार में पूरी तरह डूबा हुआ था। शादी से इंकार के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?