लाइव न्यूज़ :

समस्तीपुरः कोर्ट में पेशी के दौरान 5 कैदी फरार, 1 को पुलिस ने धर दबोचा, 4 पकड़ से बाहर

By एस पी सिन्हा | Updated: May 28, 2025 18:26 IST

कोर्ट परिसर स्थित कोर्ट हाजत के गेट खोलने के दौरान सिपाही से हाथ छुड़ाकर कुल पांच कैदी भागने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देफरार कैदियों में सरायरंजन थाने मे आधे दर्जन लूट कांड समेत अन्य मामलों में आरोपी शामिल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कैदियों को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी।बाकी चार कैदी पुलिस की पकड़ से बाहर निकल गए और फरार हो गए।

पटनाः बिहार के समस्तीपुर में कोर्ट परिसर से बुधवार को पेशी के दौरान पांच कैदी फरार हो गए। हालांकि इनमें से एक कैदी को वहीं पर पकड़ लिया गया। जबकि चार कुख्यात कैदी फरार होने में कामयाब रहे। फरार कैदियों में नगर थाना क्षेत्र में बीते वर्ष हुए बहुचर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर भी शामिल है। वहीं, अन्य फरार कैदियों में सरायरंजन थाने मे आधे दर्जन लूट कांड समेत अन्य मामलों में आरोपी शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कैदियों को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी।

तभी कोर्ट परिसर स्थित कोर्ट हाजत के गेट खोलने के दौरान सिपाही से हाथ छुड़ाकर कुल पांच कैदी भागने लगे। हालांकि, तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कैदी नागेंद्र कुमार को मौके पर ही दबोच लिया। वह भी फरार होने की कोशिश कर रहा था। लेकिन बाकी चार कैदी पुलिस की पकड़ से बाहर निकल गए और फरार हो गए।

अन्य तीन कैदियों की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र में लूट कांड समेत आधा दर्जन मामलों में आरोपी कैदी अरविंद सहनी, मनीष कुमार और मंजीत कुमार के रूप में की गई है। फरारी की इस बड़ी घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सदर डीएसपी संजय पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं।

सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है और फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। वहीं यह सवाल भी उठने लगे हैं कि कोर्ट परिसर जैसी सुरक्षित जगह से कैदी कैसे फरार हो गए?

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारकोर्टजेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...