लाइव न्यूज़ :

पटना में सपा नेता के बेटे को 8 से 10 लोगों ने सरेआम गोलियों से भूना, मामूली सी बात पर कर दी हत्या

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 19, 2019 09:08 IST

समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह यादव ने बेटे की हत्या पर कहा कि रविवार को 8 से 10 लोग आए और उनके बेटे को अचानक गोलियों से भून डाला।

Open in App
ठळक मुद्देइलाके के गुस्साए लोगों ने सड़को पर जाम लगाया और आसपास खड़ी गाड़ियों में भी आग लगा दी।मामले में मृतक के पिता की ओर से आठ नामजद आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।  

बिहार की राजधानी पटना के बाईपास थाना इलाके में समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह यादव के छोटे बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्या के बाद से इलाके में हड़कंप है।  देवेंद्र सिंह यादव के छोटे बेटे का नाम रवि (21 वर्षीय) है। इस हत्या के बाद लोगों ने प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजा। इस मामले में मृतक के पिता की ओर से आठ नामजद आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।  

स्थानीय अखबार हिन्दुस्तान के मुताबिक समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह यादव ने बेटे की हत्या पर कहा कि रविवार को 8 से 10 लोग आए और उनके बेटे को अचानक गोलियों से भून डाला। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बड़े बेटे की शादी होने वाली है। 19 नंवबर को तिलक है। हत्या के वक्त हम लोगों को पता नहीं चला क्योंकि हम शादी की तैयारियों में बिजी थे। 

इलाके के गुस्साए लोगों ने सड़को पर जाम लगाया और आसपास खड़ी गाड़ियों में भी आग लगा दी। इस कारण सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बल मौके पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए हवाई फायरिंग और लाठी चार्ज भी किया। 

मामूली सी बात पर की गई हत्या

बाइपास थाना क्षेत्र के रानीपुर पैजावा इलाके में रविवार की सुबह करीब 10 बजे सपा नेता देवेन्द्र सिंह यादव का बेटा रवि  घर से सफारी कार लेकर बाहर निकला था। तभी गली से गुजर रहे नौलखा की बाइक कार से टकरा गयी। इस बात को लेकर दोनों लोगों में काफी विवाद हुआ। हालांकि उस वक्त आसपास के लोगों ने मामला शांत करवा दिया। लेकिन कुछ घंटे बाद गुस्से में नौलखा आठ-दस साथियों के साथ आया और रवि को रोककर उसके सिर में सटाकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर उसके घर वाले बाहर आए तो देखा उनका बेटा सड़क पर गिरा हुआ था। रवि को उस हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

टॅग्स :पटनाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट