लाइव न्यूज़ :

Saif Ali Khan Stabbed: चाकू से हमले के पीछे किसी अंडरवर्ल्ड गिरोह का हाथ नहीं?, गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा- कोई खतरा नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2025 16:26 IST

Saif Ali Khan Stabbed: सैफ अली खान (54) पर बृहस्पतिवार की सुबह बांद्रा में 12वीं मंजिल स्थित उनके फ्लैट में एक व्यक्ति ने चाकू से कई बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी आपातकालीन सर्जरी की गई।तेजी से सुधार हो रहा है और दो-तीन दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।तस्वीर इमारत से भागते समय सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी।

Saif Ali Khan Stabbed: महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने शुक्रवार को कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमले के पीछे किसी अंडरवर्ल्ड गिरोह का हाथ नहीं है। कदम ने पुणे में संवाददाताओं से कहा, "हमले के सिलसिले में हिरासत में लिया गया संदिग्ध किसी गिरोह का सदस्य नहीं है। किसी गिरोह ने यह हमला नहीं किया है।" मंत्री ने कहा, "सैफ अली खान की ओर से पुलिस को अब तक कोई सूचना नहीं दी गई थी कि उन्हें कोई खतरा है।" कदम ने कहा, "उन्होंने कोई सुरक्षा कवर नहीं मांगा है, लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं तो हम उचित प्रक्रिया का पालन करेंगे।"

खान (54) पर बृहस्पतिवार की सुबह बांद्रा में 12वीं मंजिल स्थित उनके फ्लैट में एक व्यक्ति ने चाकू से कई बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अभिनेता पर गर्दन सहित कई जगहों पर चाकू से वार किया गया, जिसके बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी आपातकालीन सर्जरी की गई।

चिकित्सकों ने शुक्रवार को बताया कि उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है और दो-तीन दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। पुणे में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कदम ने कहा कि मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिसका चेहरा संदिग्ध हमलावर से मिलता है, जिसकी तस्वीर इमारत से भागते समय सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति का आपराधिक रिकॉर्ड है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हमले में किसी आपराधिक गिरोह की संलिप्तता के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि प्रारंभिक जांच में ऐसे किसी भी पहलू से इनकार किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक घटना के पीछे चोरी एकमात्र मकसद प्रतीत होता है। कदम ने बताया, "मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिसका चेहरा सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे व्यक्ति से मिलता-जुलता है। पुलिस एक और व्यक्ति पर नजर रख रही है।" 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसैफ अली खानकरीना कपूरमुंबईPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम