लाइव न्यूज़ :

साहिबगंजः दो मालगाड़ियों की टक्कर में 2 ड्राइवर समेत तीन लोग जिंदा जले?, पांच रेलकर्मी और सीआरपीएफ जवान घायल, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: April 1, 2025 15:10 IST

खाली मालगाड़ी बरहेट एमटी पर लूप लाईन पर खड़ी थी, इसी दौरान कोयला लोड मालगाड़ी लूप लाइन पर आ गयी और खड़ी मालगाड़ी से उसकी सीधी टक्कर हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में जिन 2 लोको पायलट की मौत हुई है, उनमें से अंबुज महतो बोकारो के रहने वाले थे।टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मालगाड़ी के 5 वैगन पटरी से उतर गये।मालगाड़ी के ड्राइवर अंबुज महतो और कालेश्वर माल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

साहेबगंजःझारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट के सोनाजोड़ी के समीप में मंगलवार तड़के दो मालगाड़ियों की टक्कर में 2 ड्राइवर जिंदा जल गए, जबकि एक अन्य की भी मौत हो हुई है। हादसे में कम से कम पांच रेलकर्मी और एक सीआरपीएफ जवान भी घायल हुए हैं। घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें मालगाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। यह घटना अहले सुबह 3:30 से 4 बजे की बताई जा रही है। दुर्घटना एमजीआर रेलवे लाइन पर हुई। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में चल रहा है। हादसे में जिन 2 लोको पायलट की मौत हुई है, उनमें से अंबुज महतो बोकारो के रहने वाले थे।

  

वहीं बीएस मॉल बंगाल के रहने वाले थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार खाली मालगाड़ी बरहेट एमटी पर लूप लाईन पर खड़ी थी, इसी दौरान कोयला लोड मालगाड़ी लूप लाइन पर आ गयी और खड़ी मालगाड़ी से उसकी सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मालगाड़ी के 5 वैगन पटरी से उतर गये।

मालगाड़ी के इंजन में आग लग गयी और खाली मालगाड़ी के ड्राइवर अंबुज महतो और कालेश्वर माल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दरअसल, झारखंड के गोड्डा जिले के ललमटिया से पश्चिम बंगाल के फरक्का एनटीपीसी के लिए ट्रेन जा रही थी। हादसा जिस लाइन में हुआ है उस पर ललमटिया से फरक्का तक कोयला लेकर माल गाड़ियां चलती हैं।

घटना के बाद प्रशासन ने स्थिति का आकलन करने और जांच शुरू करने के लिए एक टीम को मौके पर भेजा। घटना के संबंध में रेलवे अधिकारी शांतनु दास ने बताया कि मरने वालो में खड़ी ट्रेन के चालक और सहायक चालक हैं। प्रारभिक जांच में स्टेशन कंट्रोलर की गलती दिख रही हैं। हालांकि, अभी जांच होना बाकी है।

बताया जाता है कि आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग के दमकल वाहनों को काफी मशक्कत करनी पडी। इसके बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में रेलवे को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। शांतनु दास ने कहा कि जो लोग भी इस घटना में दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें उनकी सेवा से बर्खास्त करने की कार्रवाई भी हो सकती है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?