लाइव न्यूज़ :

सचिन वाझे को सीने में दर्द और हार्ट ब्लॉकेज की शिकायत, NIA कोर्ट ने मांगी मेडिकल रिपोर्ट

By विनीत कुमार | Updated: April 3, 2021 14:37 IST

महाराष्ट्र: सचिन वाझे ने सीने में दर्द की शिकायत की है। साथ ही उसके वकील का कहना है कि वाझे के हार्ट में 90 प्रतिशत ब्लॉकेज है और मेडिकल सहायता की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देसचिन वाझे को सीने में दर्द की शिकायत, वकील ने कहा- हार्ट में है दो 90 प्रतिशत ब्लॉकेजसचिन वाझे के वकील ने एनआईए कोर्ट से वाझे को मेडिकल सहायता मुहैया कराने की मांग की हैमुकेश अंबानी के घर से पास मिली संदिग्ध गाड़ी और मनसुख हीरेन मौत के मामले में जांच के घेरे में है वाझे

मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटकों से भरी गाड़ी रखने और मनसुख हीरेन की मौत के मामले की जांच में घिरे सचिन वाझे की मेडिकल रिपोर्ट NIA कोर्ट ने मांगी है। कोर्ट ने ये रिपोर्ट सचिन वाझे के वकील के आवेदन पर मांगे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई पुलिस के पूर्व अफसर वाझे के वकील ने गुरुवार को एनआईए कोर्ट से वाझे को मेडिकल सहायता देने संबंधी सिफारिश की थी। वकील के अनुसार सचिन वाझे ने सीने में दर्द की शिकायत की है और उनके हार्ट में दो 90 प्रतिशत ब्लॉकेज हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार वाझे के वकील रौनक नाइक ने कहा है कि उन्होंने कार्डियोलॉजिस्ट से सलाह की मांग की है जो आगे के कदम में बारे में बता सकेंगे। इसके बाद कोर्ट ने शनिवार को वाझे की मेडिकल रिपोर्ट की मांग की है।

क्या है सचिन वाझे की गिरफ्तारी से जुड़ा पूरा मामला

वाझे को शनिवार को ही NIA कोर्ट में भी पेश किया जाना है। वाझे को मुकेश अंबानी के घर के पास मिली संदिग्ध गाड़ी के मामले में 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही एनआईए का कहना है कि ठाणे के बिजनेस मैन मनसुख हीरेन की मौत के तार भी वाझे से जुड़े हैं।  

बता दें कि 25 फरवरी को अंबानी के घर के पास एक एसयूवी मिली थी। इसमें जिलेटिन की छड़े बरामद हुई थी। साथ ही एक धमकी भरी चिट्ठी भी मिली थी। बाद में ये बात सामने आई थी कि गाड़ी मनसुख हीरेन की है और कुछ समय पहले चोरी हो गई थी।

हालांकि, 6 मार्ट को हीरेन की संदिग्ध हालत में लाश मिली। इसे पहले आत्महत्या बताया गया लेकिन पत्नी के आरोपों के बाद मामले की जांच शुरू हुई और तार अब सचिन वाझे तक भी आ गए हैं। बताया जा रहा है कि वाझे पहले से मनसुख हीरेन को जानता था और अंबानी के घर के पास संदिग्ध एसयूवी भी उसने रखी थी।

टॅग्स :सचिन वाझेमुकेश अंबानीमनसुख हिरनएनआईएमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला