लाइव न्यूज़ :

सबौर स्टेशनः पर्स छीनने का प्रयास, लूटपाट का विरोध करने पर 21 वर्षीय छात्रा काजल कुमारी को चलती ट्रेन से बाहर फेंका, मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: April 22, 2025 17:09 IST

Sabour Station: कुछ महीनों में यह इस तरह की तीसरी घटना है, जहां लूटेरों ने चलती ट्रेन से किसी को बाहर फेंक दिया हो।

Open in App
ठळक मुद्देकाजल अपने परिवार के साथ भागलपुर तक की यात्रा कर रही थी।काजल ने विरोध किया, इसके बाद लूटेरे ने बाहर की तरफ धक्का दे दिया।वक्त ट्रेन की गति धीमी थी और काजल रेल लाइन पर जा गिरी।

Sabour Station:बिहार में भागलपुर जिले के सबौर स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसमें बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक 21 वर्षीय छात्रा को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। यह घटना कामाख्या-गया एक्सप्रेस की बताई जा रही है। इस घटना में छात्रा काजल कुमारी की मौत हो गई। मालदा रेल डिवीजन के भागलपुर-जमलापुर रेल सेक्शन के पास हुई इस घटना से लोग सहम उठे। बताया जाता है कि बीते कुछ महीनों में यह इस तरह की तीसरी घटना है, जहां लूटेरों ने चलती ट्रेन से किसी को बाहर फेंक दिया हो।

प्राप्त जानकारी के अनुसार काजल अपने परिवार के साथ भागलपुर तक की यात्रा कर रही थी। भागलपुर से ठीक पहले सबौर स्टेशन के पास काजल ट्रेन के गेट के नजदीक खड़ी थी, उसके पास उसका पर्स था जिसमें कैश, फोन और जरूरी दस्तावेज थे। एक लूटेरे ने उससे वह पर्स छीनने का प्रयास किया। जिसका काजल ने विरोध किया, इसके बाद दूसरे लूटेरे ने काजल को बाहर की तरफ धक्का दे दिया।

इस वक्त ट्रेन की गति धीमी थी और काजल रेल लाइन पर जा गिरी। जिसके बाद उसके परिजनों ने ट्रेन की चेन खिंची और उतरकर काजल के पास पहुंचे। वहां 2 पुलिस कर्मी भी आए मगर उन्होंने तत्परता दिखाते हुए मदद करने की जगह काजल के परिजनों को उनके हाल पर छोड़ दिया। जिसके बाद काजल के परिवार वालों ने एक ऑटो रिजर्व कर काजल को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि काजल खगड़िया जिले की रहने वाली थी और बैंकिंग की तैयारी किया करती थी। इस घटना पर लड़की की बहन ने आरोप लगाया कि काजल लगभग एक घंटे तक मदद के लिए पटरियों के पास पड़ी रही, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी।

घायल अवस्था में काफी देर तक तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई। काजल के पिता और छोटी बहन ने रेलवे सुरक्षा बल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बार-बार मदद की गुहार लगाई, लेकिन जवानों ने सिर्फ इंतजार करने को कहा और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

अगर समय रहते वे एम्बुलेंस का इंतजाम कर देते तो काजल को बचाया जा सकता था। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही रेल एडीजी बच्चू सिंह मीणा ने रेल पुलिस अधीक्षक, जमालपुर को घटनास्थल पर जाने और मामले की पूरी जांच कर विस्तृत रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?