लाइव न्यूज़ :

निर्भया के दरिदों को फांसी पर लटकाने के लिए बिहार के बक्सर जेल में "मनीला रोप" तैयार, जानें फांसी की प्रक्रिया और फंदे के बारे में 

By एस पी सिन्हा | Updated: January 8, 2020 06:46 IST

साल 2012 के 16 दिसंबर को एक चलती बस में निर्भया (बदला हुआ नाम) के साथ सामूहिक गैंगरेप हुआ था। आरोपियों ने पीड़िता के साथ ना सिर्फ बलात्कार किया बल्कि उसे बेहद चोटें भी पहुंचाई थी। जिसकी वजह से निर्भया की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देऐसा माना जा रहा है कि सजायाफ्ता कैदी के वजन के बराबर बोझ को लेकर पहले ट्रायल कर लिया जाता है.सूत्रों के अनुसार एक फंदे पर 150 किलोग्राम तक के वजन को झुलाया जा सकता है.

बिहार के बक्सर जेल में तैयार किये गये "मनीला रोप" से दिल्ली के निर्भया के दरिदों को 22  जनवरी 2020 को फांसी के फंदे पर लटकाया जायेगा. यह फंदा कैदी और कुशल तकनीकी जानकारों के द्वारा तैयार कराया गया है. इसे बनाने में सूत का धागा, फेविकोल, पीतल का बुश, पैराशूट रोप आदि का इस्तेमाल किया गया है. वैसे अंग्रेजों के शासनकाल से ही बक्सर जेल में फंदा तैयार करने का चलन चलता आ रहा है.  

सूत्रों के अनुसार एक फंदे पर 150 किलोग्राम तक के वजन को झुलाया जा सकता है. जेल के अंदर एक पावरलुम मशीन है. इसकी मदद से 7200 धागों का इस्तेमाल कर हर फंदा तैयार होता है. तिहाड प्रशासन के द्वारा मांगे जाने पर बक्सर से फांसी दिए जाने वाली 10 रस्सियों को भेजा गया है. इसतरह से निर्भया मामले के चारों गुनहगारों को बिहार के बक्सर में बने फांसी के फंदों पर 22 जनवरी 2020 को तिहाड़ जेल में लटकाया जाएगा. हालांकि सजा की तारीख से 07 दिन पहले फांसी के फंदे का कई बार ट्रायल किया जाता है.

 ऐसा माना जा रहा है कि सजायाफ्ता कैदी के वजन के बराबर बोझ को लेकर पहले ट्रायल कर लिया जाता है. इसतरह से 16 दिसंबर 2012 की रात को दिल्ली में वीभत्स निर्भया मामले को अंजाम देने वाले दोषी- मुकेश, अक्षय सिंह, पवन शर्मा, विनय गुप्ता को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा. इससे पहले पांचवें दोषी ने तिहाड जेल में ही फांसी लगाकर जान दे दी थी. 

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा