लाइव न्यूज़ :

Rohtak liquor shop: दुकान में बैठ पी रहे थे शराब?, अचानक चलने लगी बुलेट, 4 अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने 3 को उड़ाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2024 15:07 IST

Rohtak liquor shop: तीन से चार बदमाश मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देरात उस समय हुई जब कुछ लोग शराब की दुकान पर बैठे थे।पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं। बदमाशों ने गोलीबारी की जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी।

Rohtak liquor shop:हरियाणा के रोहतक जिले में बोहर गांव के पास शराब की दुकान पर तीन से चार अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने गोलीबारी की जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘‘घटना बृहस्पतिवार की रात उस समय हुई जब कुछ लोग शराब की दुकान पर बैठे थे।’’ उन्होंने कहा कि तीन से चार बदमाश मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, तीन गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला और एक किशोरी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने 41.5 किलोग्राम मारिजुआना (गांजा) बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20.75 लाख रुपये है।

उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ की यह खेप ओडिशा से दिल्ली तक ट्रेन के जरिए लाई गई थी। पुलिस उपायुक्त (अपराध) सतीश कुमार ने बताया कि पकड़े गये लोगों की पहचान अनीता (45), अमन राणा (26) एवं एक नाबालिग लड़की के तौर पर की गयी है । उन्होंने बताया कि इन लोगों को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीRohtakहरियाणाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?