लाइव न्यूज़ :

बिहारः बाइक सवार अपराधियों ने मचाया तांडव, तीन अलग-अलग घटनाओं में लूट लिए साढ़े 28 लाख रुपये

By एस पी सिन्हा | Updated: January 13, 2020 20:45 IST

बिहारः वैशाली में एक कुरियर कंपनी के कार्यालय से 13 लाख और पेट्रोल पंप से करीब ढाई लाख रुपये बाइक सवार अपराधियों ने लूट लिये. जबकि, पूर्वी चंपारण के रक्सौल में बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यवसायी से आठ लाख रुपये लूट लिये. 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार को जमकर तांडव मचाया है. राज्य की राजधानी पटना के अलावे हाजीपुर और पूर्वी चंपारण से साढ़े 28 लाख रुपये लूट लिये.

बिहार में बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार को जमकर तांडव मचाया है. राज्य की राजधानी पटना के अलावे हाजीपुर और पूर्वी चंपारण से साढ़े 28 लाख रुपये लूट लिये. इस तरह से बिहार में अपराधियों ने एक साथ लूट की तीन बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के कार्यशैली पर ही सवाल खड़े कर दिये हैं. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैशाली में एक कुरियर कंपनी के कार्यालय से 13 लाख और पेट्रोल पंप से करीब ढाई लाख रुपये बाइक सवार अपराधियों ने लूट लिये. जबकि, पूर्वी चंपारण के रक्सौल में बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यवसायी से आठ लाख रुपये लूट लिये. 

वहीं, राज्य की राजधानी पटना में अपराधियों ने फिर से खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है. आज बेखौफ अपराधियों ने पटना में न केवल लूट की घटना को अंजाम दिया बल्कि इस दौरान एक शख्स को गोली भी मार दी. अपराधियों ने इस दौरान प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी से 5 लाख की लूट लिये. 

लूटपाट और गोलीबारी की ये घटना पटना के वीआईपी कहे जाने वाले पत्रकार नगर थाना क्षेत्र की है. यहां हथियाबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देने के दौरान निजी कंपनी की गाड़ी के ड्राइवर को भी गोली मार दी. मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. 

इधर, पूर्वी चंपारण के रक्सौल में रामगढ़वा स्टेट बैंक के पास बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे व्यवसायी से बाइक सवार अपराधियों ने आठ लाख रुपये लूट लिये. लूट की की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से फरार हो गये.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी