लाइव न्यूज़ :

Razorpay को हैकर्स और धोखेबाजों ने बनाया निशाना, पेमेंट गेटवे फर्म के नाक के नीचे से ₹7.38 करोड़ की हुई चोरी, साइबर सेल में मामला दर्ज

By आजाद खान | Updated: May 21, 2022 09:07 IST

इस मामले में आनंद ने अपनी शिकायत में यह कहा है कि कंपनी कुल 831 लेनदेन के जरिए 7.38 करोड़ रुपए नुकसान हुए है। वे इसे चाह कर भी अभी तक हासिल नहीं कर पाई है।

Open in App
ठळक मुद्देरेजरपे ने कहा है कि उनके सिस्टम के जरिए 7.38 करोड़ रुपए की चोरी की गई है।यह चोरी उसके सिस्टम के साथ छेड़छाड़ और हेराफेरी करके की गई है। मामले में कंपनी ने दिल्ली के दक्षिण-पूर्व साइबर अपराध प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज की है।

Razorpay Fraud: पेमेंट गेटवे कंपनी रेजरपे ने अपनी पुलिस शिकायत में यह कहा है कि उसके सिस्टम के साथ छेड़छाड़ और हेराफेरी करके 7.38 करोड़ रुपए की चोरी की गई है। कंपनी द्वारा दर्ज की गई पुलिस शिकायत के मुताबिक, हैकर्स और धोखाधड़ी करने वाले ग्राहकों ने कुल 831 फेल लेनदेन को सही बताने के लिए रेजरपे सॉफ्टवेयर की ऑथराइजेशन प्रोसेस के साथ छेड़छाड़ गिया गया है और इसके बाद यह फ्रॉड किया गया है। इस मामले में रेजरपे के कानूनी विवाद और कानून प्रवर्तन प्रमुख अभिषेक अभिनव आनंद ने 16 मई को दिल्ली के दक्षिण-पूर्व साइबर अपराध प्रकोष्ठ में अपनी शिकायत दर्ज की है। आनंद ने अपनी शिकायत में यह कहा है कि कंपनी कुल 831 लेनदेन के जरिए नुकसान हुए 7.38 करोड़ रुपए को हासिल नहीं कर पाई है। 

रेजरपे ने अपनी शिकायत में क्या कहा

मामले में अभिषेक अभिनव आनंद ने अपनी शिकायत में कहा, “इन 831 लेनदेन को ऑथेंटिकेशन और ऑथराइजेशन नाकाम होने के कारण फिसर्व द्वारा विफल या असफल के रूप में चिह्नित किया गया था। हालांकि, यह पता चला है कि कुछ अज्ञात हैकर्स और धोखाधड़ी वाले ग्राहकों ने ‘प्राधिकरण और प्रमाणीकरण प्रक्रिया’ में छेड़छाड़, परिवर्तन और हेरफेर किया है…” आनंद ने इस पर आगे कहा, “इस धोखाधड़ी की वजह से 831 लेनदेन के खिलाफ ‘स्वीकृत’ के रूप में झूठे परिवर्तित संचार को रेजरपे सिस्टम को भेजा गया, जिसके परिणामस्वरूप रेजरपे को 7,38,36,192 रुपए का नुकसान हुआ।”

16 व्यापारियों ने लगाया कंपनी को चुना

इस पर पूरी जानकारी के लिए जब कंपनी ने फिनटेक और भुगतान कंपनी फिसर्व से संपर्क साधा तो इस फ्रॉड के खुलासे हुए हैं। फिसर्व जो कि कंपनी की एक ‘ऑथराइजेशन एंड ऑथेंटिकेशन पार्टनर’ है ने बताया है कि ये जो भी लेनदेन हुए है उनका ट्रांजेक्शन फेल हो गया था। कंपनी ने फिसर्व से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कराई थी जिसमें यह खुलासा हुआ कि इसी साल 6 मार्च से 13 मई के बीच में 16 ऐसे व्यापारियों ने 831 लेनदेन के जरिए 7,38,36,192 रुपए की चोरी की है। 

इसके बाद रेजरपे ने आरोपी व्यापारियों को कन्फर्मेशन मैसेज भेज कर लेनदेन के हिसाब को सुलझाने की बात कही है। इस मामले में अभिषेक अभिनव आनंद ने दिल्ली साइबर सेल से पूरी जानकारी साझा कर लेनदेन की डिटेल्स को दिया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीNew DelhiपेमेंटऑनलाइनPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास