लाइव न्यूज़ :

इंदौर में 16 साल की नाबालिग के साथ हुआ रेप, केस दर्ज होने के बाद आरोपी हुआ फरार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 16, 2022 17:27 IST

आरोपी ने पीड़िता को रास्ते में रोका और कहा कि वो उससे कुछ बात करना चाहता है। उसके बाद वो बात करने के बहाने पीड़िता को बंगाली चौराहे के पास एक घर में ले गया, जहां उसके साथ रेप जैसी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता आरोपी के डर से खामोश रही और इसी बात का फायदा आरोपी ने उठायाआरोपी ने उसके बाद कई बार पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया

इंदौर: एक शख्स ने 16 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक घटना इंदौर के बंगाली चौराहे की है। आरोपी पिछले लगभग एक महीने से कड़की को अपनी हवस का शिकार बना रहा था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब सोमवार को लड़की के परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामले में एफआईआर दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

पीड़िता ने तिलक नगर थाने की प्रभारी मीना यादव को बताया कि आरोपी उसका बीते कुछ महीनों से पीछा कर रहा था। वो जब भी घर से निकली आरोपी उसके पीछे लग जाता। पहले तो उसने इसे अनदेखा किया लेकिन एक दिन आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल नंबर हासिल करके उसे फोन किया तो पीड़िता बेहद डर गई।

पीड़िता ने फौरन आरोपी का फोन काट दिया, लेकिन उसके अगले आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और कहा कि वो उससे कुछ बात करना चाहता है। उसके बाद वो बात करने के बहाने उसे बंगाली चौराहे के पास एक घर में ले गया। जहां बात करने के बहाने आरोपी ने उसके साथ रेप किया। उसके बाद आरोपी ने उसे धमकाया कि अगर उसने किसी से यह बात कही तो वह उसे जान से मार देगा।

पीड़िता आरोपी के डर से खामोश रही और इसी बात का फायदा आरोपी ने उठाया। आरोपी ने उसके बाद कई बार पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया। आखिरकार लगातार हो रहे यौन उत्पीड़न से तंग आकर पीड़िता ने अपने परिवार को सारी बात बताई, जिसके बाद परिवार वाले उसे लेकर सीधे थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ तिलक नगर थाने में आईपीसी की धारा 376 (2) और 506 के साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पास्को) अधिनियम, 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द ही पकड़े जाने की बात कह रही है। 

टॅग्स :इंदौरPoliceरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास