लाइव न्यूज़ :

राजकोटः पूछताछ के लिए बुलाई गई 36 वर्षीय महिला ने थाने में फांसी लगाई, पति और पूर्व प्रेमी के बीच कुछ था मामला, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2022 20:29 IST

पुलिस उपायुक्त (जोन-1) प्रवीण मीणा ने कहा, ‘‘महिला की पहचान नयना कोली के रूप में हुई है। उसने अजी दाम थाने के शौचालय के अंदर खुदकुशी कर ली। उसे भारतीय दंड संहिता की धारा-326 (खतरनाक हथियारों या साधनों से स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने) से संबंधित एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसमें वह एक संदिग्ध थी।’’

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।अपने पति के डर से वहीं पर रहने पर जोर दिया।उसका पति उसके पूर्व प्रेमी के साथ होने की बात जान जाएगा।

राजकोटः गुजरात के राजकोट शहर में मारपीट के एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाई गई 36 वर्षीय एक महिला ने रविवार सुबह थाने के शौचालय में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (जोन-1) प्रवीण मीणा ने कहा, ‘‘महिला की पहचान नयना कोली के रूप में हुई है। उसने अजी दाम थाने के शौचालय के अंदर खुदकुशी कर ली। उसे भारतीय दंड संहिता की धारा-326 (खतरनाक हथियारों या साधनों से स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने) से संबंधित एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसमें वह एक संदिग्ध थी।’’

मीणा के मुताबिक, महिला को शनिवार शाम थाने लाया गया था, लेकिन उसने अपने पति के डर से वहीं पर रहने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मामले में शिकायतकर्ता, जो महिला का पूर्व प्रेमी है, अपनी शिकायत के बारे में विवरण उपलब्ध नहीं करा रहा था, जिसके बाद महिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। मीणा के अनुसार, पता चला था कि घटना के समय महिला शिकायकर्ता के साथ थी।

उन्होंने कहा, ‘‘महिला घर नहीं जाना चाह रही थी, क्योंकि उसे डर था कि उसका पति उसके पूर्व प्रेमी के साथ होने की बात जान जाएगा।’’ मीणा ने बताया कि रविवार सुबह महिला शौचालय गई और वहां एक दुपट्टे की मदद से फांसी लगा ली। उन्होंने कहा कि महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो