लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में रक्षक बना भक्षक, थाने में पति के खिलाफ शिकायत लेकर आई महिला से पुलिस अधिकारी ने किया रेप

By अनुराग आनंद | Updated: March 8, 2021 12:34 IST

अलवर एसपी ने मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे26 साल की युवती से 54 साल के पुलिस उपनिरीक्षक ने थाने में ही रेप किया।महिला खेड़ली थाने में पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराने आई थी।

जयपुर: दुनिया भर में 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जा रहा है। महिलाओं को बराबरी, स्वतंत्रता व सुरक्षा के साथ एक सुंदर दुनिया समर्पित करने के लिए तमाम देशों की सरकारें व आम लोग प्रण लेते हैं।

इन सबके बीच महिला दिवस पर राजस्थान के अलवर से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। एचटी रिपोर्ट के मुताबिक, यहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन रक्षक के ही भक्षक बनने की खबर सामने आ रही है। अपनी समस्या को लेकर थाने पहुंची महिला के साथ थाने में मौजूद पुलिस अधिकारी ने रेप कर खाकी को शर्मसार कर दिया। 

26 साल की युवती से 54 साल के पुलिस उपनिरीक्षक ने थाने में ही किया रेप-

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के खेड़ली में थाने पहुंची एक महिला के साथ पुलिस उपनिरीक्षक ने रेप कर डाला। दरअसल, खेड़ली थाने में पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराने आई 26 साल की युवती से 54 साल के पुलिस उपनिरीक्षक ने थाने में ही रेप किया।

पीड़िता शिकायत के बाद भी पुलिस इस मामले को छिपाती रही

इसके बाद पुलिस अधिकारी के खिलाफ जब पीड़िता शिकायत के लिए थाने पहुंची तो पुलिस दिनभर मामला छिपाती रही। पर जब उच्चाधिकारियों तक खबर पहुंची तो मामला सामने आया। जानकारी होते ही जयपुर रेंज आईजी हवासिंह घुमरिया और अलवर एसपी थाने पहुंचे और देर रात आरोपी एसआई भरत सिंह जादौन को गिरफ्तार कर लिया गया। 

काउंसिलिंग कराने का झांसा देकर थाने में बने अपने कमरे में पुलिस ने किया रेप-

आरोप है कि जादौन ने महिला को राहत दिलाने तथा पति के साथ काउंसिलिंग कराने का झांसा देकर थाने में बने अपने कमरे में बीते तीन दिनों से दुष्कर्म कर रहा था। इसके बाद सोमवार को यह मामला सामने आया। आईजी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है। अलवर एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया-एसआई भरत सिंह के खिलाफ धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

पति के तलाक की धमकी के डर से थाने पहुंची थी महिला-

पीड़ित महिला ने पति के खिलाफ परिवाद दिया। इसमें लिखा कि उसका पति उसे तलाक की धमकी देता है। लेकिन, वह ऐसा नहीं करना चाहती। एसआई ने उसे झांसा दिया कि वह उसके और पति के बीच काउंसिलिंग कराने के साथ परिवाद में राहत दिला देगा। 

टॅग्स :रेपराजस्थानअंतरराष्ट्रीय महिला दिवसअलवर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम