लाइव न्यूज़ :

जयपुर में दर्दनाक घटना, पति-पत्नी ने दो बेटों के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी की, कर्ज से परेशान था परिवार

By विनीत कुमार | Updated: September 19, 2020 15:14 IST

जयपुर में एक ही परिवार के चार सदस्यों का शव उनके घर में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस फिलहाल इसे सुसाइड मान कर चल रही है। साथ ही घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के जयपुर में एक ही परिवार के चार लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कीअलवर का रहने वाला था परिवार, जयपुर में सर्राफा का काम कर रहा था, कर्ज से परेशान रहने की बात आई सामने

राजस्थान के जयपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के कानौता थाना क्षेत्र के जामडोली इलाके में शनिवार को एक परिवार के चार सदस्य अलग अलग कमरों में लटके पाये गये। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। 

पुलिस के अनुसार पति और पत्नी यशवंत सोनी, ममता सोनी सहित उनके दो बेटे भारत और अजीत शनिवार सुबह मकान के अलग-अलग कमरों में लटके पाये गये। मामले का पता उस समय चला जब यशवंत सोनी का भाई सुबह उनके घर गया।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि उनका किसी से आर्थिक विवाद चल रहा था। इस कारण कारण वे मानसिक दबाव में थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा कि यशवंत सोनी ज्वैलरी का कारोबार करते थे। परिवार भारी आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि परिवार कर्ज के बोझ तले दबा था और रोज-रोज कर्ज के पैसे मांगे जाने से परेशान भी था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस के अनुसार यह परिवार अलवर का रहने वाला था और पांच साल से जयपुर में सर्राफा का काम कर रहा था।

जयपुर की इस घटना दिल्ली के बुराड़ी इलाके की घटना की याद दिला दी है जहां एक ही परिवार के 11 लोग संदिग्ध हालत में मृत पाए गए थे। 1 जुलाई, 2018 को दिल्ली पुलिस को घर में परिवार की सबसे बुजुर्द सदस्य दादी समेत दस सदस्यों की लाश मिली थी। पुलिस ने तब कहा था कि 11 परिवार के सदस्यों की मौत 'किसी अनुष्ठान के दौरान हुई दुर्घटना' के कारण हुई।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :राजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने