लाइव न्यूज़ :

Alwar Rape Case: अलवर रेप केस की होगी CBI जांच, राजस्थान सरकार ने लिया फैसला

By रुस्तम राणा | Updated: January 16, 2022 20:21 IST

राजस्थान सरकार ने रविवार को यह फैसला लिया है। गहलोत सरकार के द्वारा जल्द ही इस संबंध में केंद्र सरकार को अनुशंसा भेजी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देBJP ने की थी मामले की सीबीआई जांच की मांगपुलिस पर इस मामले यू-टर्न लेने का है आरोप

जयपुर: अलवर रेप केस मामले में राजस्थान सरकार ने जाँच को सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया है। राजस्थान सरकार ने रविवार को यह फैसला लिया है। गहलोत सरकार के द्वारा जल्द ही इस संबंध में केंद्र सरकार को अनुशंसा भेजी जाएगी। राज्य सरकार ने इस संबंध में बयान जारी करते हुए कहा, 'यह फैसला मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर वीसी के माध्यम से हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया।'

दरअसल इस प्रकरण में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने सरकार से मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा था कि हम अलवर बलात्कार मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं। उन्होंने पुलिस पर इस मामले यू-टर्न लेने का आरोप लगाया और कहा कि राजस्थान जैसे शांतिपूर्ण राज्य में पिछले तीन वर्षों में अपराध बढ़े हैं।

दरअसल, अब तक मामले में पुलिस के द्वारा किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं राजस्थान पुलिस ये बयान दे चुकी है कि घटना में अब तक कोई सबूत नहीं मिले हैं और यौन उत्पीड़न की संभावना कम है। अलवर पुलिस ने फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर इसे रेप नहीं मानने का फैसला किया था। हालांकि इस मामले में मालाखेड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

बता दें कि 11 जनवरी को अलवर में तिजारा फ्लाईओवर पर लावारिस हालत में नाबालिग लड़की मिली, पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से खून बहता हुआ पाया गया था जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस समय पीड़िता का इलाज जयपुर के एक हॉस्पिटल में चल रहा है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने भी लड़की के खिलाफ कथित तौर पर हुए यौन हमले के मामले में प्रदेश सरकार से रिपोर्ट तलब की है।  

टॅग्स :सीबीआईराजस्थानAlwarरेपअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी