लाइव न्यूज़ :

दुल्हन अपहरण मामले में बसपा विधायक के बिगड़े बोल, कहा- हम उनकी बहन बेटियों को उठा लाएंगे!

By धीरेंद्र जैन | Updated: April 21, 2019 09:39 IST

राजस्थान के सीकर जिले में फेरों के बाद ससुराल जा रही दुल्हन को रास्ते में कुछ हथियारबंद लोगों ने बंदूक की नोक पर सरेआम अगवा कर लिया था.

Open in App
ठळक मुद्देगुढ़ा का यह बयान राजपूत छात्रावास पर चले रहे राजपूत समाज के धरने के दौरान आया. ससुराल जा रही दुल्हन को रास्ते में कुछ हथियारबंद लोगों ने बंदूक की नोक पर सरेआम अगवा कर लिया था. इस मामले में पांच लोगों को पकड़ा गया है जबकि मुख्य आरोपी अंकित सेवड़ा व दुल्हन हंसा की तलाश की जा रही है.

राजस्थान के सीकर जिले के नैनवां गांव में चार दिन पूर्व अगवा की गई दुल्हन के मामले में उदयपुरवाटी के बसपा विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने भडकाऊ बयान देते हुए कहा कि आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो हम उनकी बहन-बेटियों को उठा लाएंगे. गुढ़ा का यह बयान राजपूत छात्रावास पर चले रहे राजपूत समाज के धरने के दौरान आया.

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने हमारी बहनों को लाने के लिए तीन दिन का समय मांगा था लेकिन अभी तक दुल्हन का कोई सुराग नहीं मिला और न ही आरोपियों को पकड़ा जा सका है. प्रशासन अगर हमारी बहन बेटियों को ढूंढ़ने में नाकाम रहता हैं तो हम भी आरोपियों की बहन बेटियों को उठा लाएंगे. पूरे प्रदेश में तांडव मच जाएगा और हम ईंट से ईंट बजा देंगे.

उन्होंने कहा कि अगर दुल्हन नहीं मिलती है तो कुछ भी अनहोनी हो सकती है और इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा. वहीं सीकर के एसपी अमनदीप सिंह ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने और दुल्हन की बरामदगी के लिए पुलिस की पांच टीमें तीन राज्यों में जुटी हुई हैं, आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे. सीकर में एहतियात के तौर पर 12 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.

परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि दुल्हन अपहरण मामले में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस घटना से आक्र ोशित राजपूत समाज के लोग, विधायक राजेंद्र गुढ़ा, राजपूत सभा भवन जयपुर अध्यक्ष गिरिराज सिंह और करणी सेना के अध्यक्ष सुखवीर सिंह गोगामेडी के नेतृत्व में गत दो दिनों से धरने पर हैं.

यह है पूरा मामला

फेरों के बाद ससुराल जा रही दुल्हन को रास्ते में कुछ हथियारबंद लोगों ने बंदूक की नोक पर सरेआम अगवा कर लिया था. पुलिस का कहना है कि इस मामले में पांच लोगों को पकड़ा गया है जबकि मुख्य आरोपी अंकित सेवड़ा व दुल्हन हंसा की तलाश की जा रही है. हंसा व उसकी बड़ी बहन सोनू कंवर की शादी मंगलवार को हुई थी. दोनों के दूल्हे भी भाई हैं.

टॅग्स :राजस्थानक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?