लाइव न्यूज़ :

Rae Bareli Crime News: नेत्र रोग विशेषज्ञ अरुण कुमार सिंह ने नशे की दवा खिलाकर पत्नी और दो बेटे के सिर पर वार कर हत्या की, खुद लगाई फांसी, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2023 14:13 IST

Rae Bareli Crime News: मिर्जापुर के निवासी अरुण कुमार सिंह (45) आधुनिक रेल कोच कारखाना स्थित अस्पताल में 2017 से नेत्र रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात थे।

Open in App
ठळक मुद्देकारखाना परिसर स्थित आवास में परिवार के साथ रहते थे।सहकर्मी आवास पर पहुंचे, जहां अंदर से दरवाजा बंद मिला।घर में चिकित्सक अरुण का शव फंदे से लटकता मिला।

Rae Bareli Crime News: रायबरेली जिले के आधुनिक रेल कोच कारखाना स्थित अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक ने कथित रूप से अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मिर्जापुर के निवासी अरुण कुमार सिंह (45) आधुनिक रेल कोच कारखाना स्थित अस्पताल में 2017 से नेत्र रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात थे।

वह कारखाना परिसर स्थित आवास में परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार की रात चिकित्सक ने जब फोन नहीं उठाया तो उनके सहकर्मी आवास पर पहुंचे, जहां उन्हें अंदर से दरवाजा बंद मिला। अनहोनी की आशंका पर उन्हें पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर गये तो घर में चिकित्सक अरुण का शव फंदे से लटकता मिला।

उनकी पत्नी अर्चना (40), बेटे आरव (चार) और बेटी अरीबा (12) के शव भी वहीं पड़े हुए थे। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मौके से जो साक्ष्य मिले हैं उनसे लगता है कि बच्चों को नशे की दवा खिलाकर बेहोश किया गया।

फिर उनके सिर पर वार किये गये। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में यह पता चला कि चिकित्सक अवसाद से ग्रसित था। आसपास रह रहे लोगों के अनुसार परिवार को दो दिन पहले रविवार को देखा गया। पुलिस ने कहा कि मामले में गहन छानबीन की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने