लाइव न्यूज़ :

Purvanchal Expressway: बिहार से दिल्ली जा रही दो बसों में टक्कर, आठ की मौत और 16 घायल, सीएम नीतीश ने दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

By एस पी सिन्हा | Updated: July 25, 2022 18:45 IST

Purvanchal Expressway: बिहार से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस ने एक अन्य डबल डेकर बस को पीछे से टक्कर मार दी थी। पुलिस के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल 12 यात्रियों को सीएचसी हैदरगढ़ से लखनऊ के एक ट्रॉमा सेंटर और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतीन लोगों का इलाज राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हो रहा है।नौ घायलों का उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है।बस बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी।

पटनाः उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह दो बसों की टक्कर में आठ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुखद बताया।

उन्होंने मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। नीतीश ने ईश्वर से बाराबंकी हादसे में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने बिहार के रहने वाले घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। उन्होंने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने और घायलों के समुचित इलाज के साथ-साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिए सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि बिहार से दिल्ली जा रही दो बसों की हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्थित थाना लोनिकटरा के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया।

अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने सभी मृतकों की पहचान कर ली है और ये बिहार के समस्तीपुर, मधुबनी और सीतामढ़ी जिलों के निवासी बताए गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त ओम प्रकाश राय (33), शिवधारी (42), सिद्ध नारायण झा (75), कमलेश कुमार (23), शम्सुद्दीन (17), सुबोध (24), सपना देवी (33) और आदित्य कुमार (12) के रूप में हुई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशबिहारपटनायोगी आदित्यनाथनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज