लाइव न्यूज़ :

Purnia News: 200 लोगों ने एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर जिंदा जलाया, घटना के बाद पूरे गांव में मातम

By एस पी सिन्हा | Updated: July 7, 2025 20:24 IST

Purnia News: बिहार के पूर्णिया जिले में जादू-टोना करने के संदेह में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई और उनके शवों को जला दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस मृतकों की पहचान की कोशिश कर रही है।टेटमा गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की पहले जादू-टोना करने के शक में हत्या की गई।ऐसा लगता है कि आरोपियों ने फिर उनके शवों को झाड़ियों में जला दिया। घटना रविवार रात की है।

Purnia News: बिहार में डायन-बिसाही के नाम पर हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बिहार के पूर्णिया जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजीगंज पंचायत के टेटगामा वार्ड-10 में सोमवार को आदिवासी समाज के एक ही परिवार के पांच लोगों को डायन का आरोप लगाकर पांच लोगों की पीट-पीटकर और जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ लोगों को सीता देवी (48 वर्ष) पर डायन होने का शक था।

रविवार रात गांव के मुखिया (मर्रर) नकुल उरांव की अगुवाई में करीब 200 ग्रामीणों की एक पंचायत बुलाई गई, जिसमें डायन बताकर सीता देवी, इसके बाद सभी को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया, फिर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। घटना को अंजाम मृतक के पुत्र सोनू कुमार के सामने ही दिया गया। किसी तरह जान बचाकर सोनू वहां से भाग निकला और पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना के साथ-साथ आसपास के तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी स्वीटी सहरावत, एएसपी आलोक रंजन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मुफस्सिल थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि अब तक दो शव बरामद किए गए हैं, बाकी तीन की तलाश की जा रही है।

घटना में शामिल गांव के मर्रर नकुल उरांव और ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस लगातार तलाशी अभियान चला रही है ताकि शेष शवों को भी बरामद किया जा सके और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके। बताया जाता गांव की पंचायत ने सीता देवी, उनके पति बाबूलाल उरांव (50), सास कातो देवी (65), बेटे मंजीत उरांव (25) और बहू रानी देवी (23) को बुलाकर तालिबानी फरमान सुनाया गया था। मारे गए लोगों में बाबूलाल उरांव, उनकी पत्नी सीता देवी, मां कातो मसोमात, बेटा मनजीत उरांव और बहु रानी देवी शामिल हैं।

जांच के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम भी जुटी है। पुलिस ने तांत्रिक नकुल उरांव समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। वैसे यह पहली बार नहीं है जब बिहार में डायन के नाम पर हत्या हुई हो। इस साल मार्च में जमुई में एक बुजुर्ग दंपति को डायन बताकर पीट-पीटकर मार डाला गया था। डायन-बिसाही के नाम पर हत्याएं और भी गंभीर समस्या है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज