लाइव न्यूज़ :

पंजाब: बेरहम पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, शव को ठिकाने लगाने से पहले बाइक से बांधकर घसीटा

By अंजली चौहान | Updated: August 11, 2023 11:02 IST

पुलिस के मुताबिक, लड़की घर से बाहर निकली थी और जब वह वापस लौटी तो पिता ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में पिता ने अपनी बेटी का कत्ल कर दिया हैमामला ऑनर किलिंग का बताया जा रहा हैपिता ने हत्या के बाद शव को कई किलोमीटर तक घसीटा है

अमृतसर:पंजाब से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक बेरहम पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए बाइक से बांध कर उसे घसीटा।

घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस का कहना है कि बेटी की हत्या कर पिता ने शव को बाइक से बांधा और उसे पंजाब के अमृतसर जिले में रेलवे ट्रैक पर फेंकने से पहले उसे सड़क पर घसीटा। घटना गुरुवार की है और वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

शुरुआती जांच के अनुसार, पिता को अपनी बेटी का किसी लड़के के साथ संबंध होने का शक था जिसके कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की घर से बाहर निकली थी और जब वह वापस लौटी तो आदमी ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। 

गौरतलब है कि अमृतसर के मुच्छल गांव  में यह घटना हुई। फ्री प्रेस जनरल की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी।

हालांकि, एक दिन बाद वह फिर घर वापस आ गई लेकिन उसका पिता काफी गुस्से में था। गुस्से में आकर उसने बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसके शव को रेलवे ट्रेक पर फेंक आया।

सीसीटीवी कैमरे में वह क्षण कैद हो गया जब व्यक्ति अपनी बेटी के शव को अपनी बाइक के पीछे पूरी गति से घसीटते हुए देखा गया।

पीड़िता की दादी ने कहा, "मेरी पोती घर छोड़कर चली गई थी और वह खुद वापस आ गई। जब वह लौटी तो उसके पिता गुस्से में थे और उन्होंने उसे मार डाला।"

पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमें यह भी जानकारी मिली कि आरोपी ने अपने परिवार के सदस्यों को घर में कैद कर लिया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। डर के कारण वे घर से बाहर नहीं निकल सके। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चला रही है। 

इस बीच, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है। पिता पुत्री के रिश्ते में इस कदर नफरत होने की घटना देख सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए और आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

टॅग्स :पंजाबPunjab Policeवायरल वीडियोअमृतसरक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी