लाइव न्यूज़ :

पंजाबः बिहार के प्रवासी परिवार की छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल और प्रियंंका गांधी से पूछा-मिलने अभी तक क्यों नहीं गए

By भाषा | Updated: October 24, 2020 13:33 IST

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा पर उत्तर प्रदेश के हाथरस में ‘‘राजनीतिक दौरे’’ पर जाने का आरोप लगाया। हाथरस में एक दलित युवती का कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था और बाद में उसकी मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी दल के नेताओं राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा से सवाल किया कि वे पीड़िता के परिवार से मिलने अभी तक क्यों नहीं गए।पंजाब और राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों को लेकर भी वही प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी, जो उन्होंने हाथरस मामले में दी थी।हमारी पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय साम्पला ने परिवार से मुलाकात की। कांग्रेस के किसी नेता ने उनसे मुलाकात नहीं की।

नई दिल्लीः भाजपा ने पंजाब में बिहार के एक प्रवासी परिवार की छह वर्षीय बच्ची के कथित बलात्कार एवं हत्या के मामले में शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और विपक्षी दल के नेताओं राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा से सवाल किया कि वे पीड़िता के परिवार से मिलने अभी तक क्यों नहीं गए।

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा पर उत्तर प्रदेश के हाथरस में ‘‘राजनीतिक दौरे’’ पर जाने का आरोप लगाया। हाथरस में एक दलित युवती का कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था और बाद में उसकी मौत हो गई थी।

जावड़ेकर ने सवाल किया कि दोनों नेताओं ने कांग्रेस शासित पंजाब और राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों को लेकर भी वही प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी, जो उन्होंने हाथरस मामले में दी थी। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के हाथरस जाने का जिक्र करते हुए यहां संवाददाताओं से कहा कि वे वहां ‘तस्वीर खिंचवाने’ गए थे। जावड़ेकर ने कहा, ‘‘बिहार के दलित प्रवासी परिवार की छह वर्षीय बेटी का पंजाब के टांडा में बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। हमारी पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय साम्पला ने परिवार से मुलाकात की। कांग्रेस के किसी नेता ने उनसे मुलाकात नहीं की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे (गांधी परिवार) वहां महिलाओं के खिलाफ ज्यादती को नहीं देख पाते, जहां उनकी (कांग्रेस) सरकार है। न तो राहुल गांधी और न ही प्रियंका गांधी वहां गए और ना ही उनकी सोनिया गांधी का कोई बयान आया।’’

जावड़ेकर ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उन लोगों के साथ मिलकर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं, जो उनके राज्य की बेटी के खिलाफ ज्यादती पर ‘‘चुप्पी साधे’’ हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि टांडा में बलात्कार एवं हत्या मामले में दोषियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और उन्होंने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

गौरतलब है कि छह वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया, उसकी हत्या कर दी गई और फिर उसे जला दिया गया। उसका आधा जला हुआ शव बुधवार को टांडा के गांव में एक घर में मिला। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया था कि गुरप्रीत सिंह और उसके दादा सुरजीत सिंह को हत्या, बलात्कार के आरोपों में भारतीय दंड संहिता की अन्य प्रासंगिक धाराओं और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

नाबालिग छात्रा से दो किशोरों ने किया सामूहिक बलात्कार

जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग छात्रा के साथ दो किशोरों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) शैलेन्द्र सिंह ने बताया, "कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव की नौवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की घटना बृहस्पतिवार की रात हुई है। उस समय लड़की अपने घर में अकेली थी और उसके परिजन देवी पंडाल में थे।"

उन्होंने बताया, "इस सिलसिले में ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था जबकि दूसरे आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।" कुठौंद थाना के प्रभारी निरीक्षक अरुण तिवारी ने बताया कि "पीड़िता के पिता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता का चिकित्‍सकीय परीक्षण कराया गया है।" उन्होंने बताया कि "दोनों आरोपी खुद की उम्र 16 और 17 साल बता रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से उनकी उम्र की जांच करवाई जा रही है, यदि वे नाबालिग निकले तो उन्हें बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।"

टॅग्स :रेपकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहारपंजाबराजस्थानउत्तर प्रदेशप्रकाश जावड़ेकरप्रियंका गांधीराहुल गांधीअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप