लाइव न्यूज़ :

सूरत का वरुण, पुणे की अनघा मास्टर माइंड, करोड़ों रुपए की ठगी का मामला, जानिए सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2021 17:18 IST

पुलिस ने औरंगाबाद के राजेश शर्मा और परमजीत सिंह संधु के अलावा अनघा अनिल मोड़क (40, वड़गांव) को गिरफ्तार कर लिया.

Open in App
ठळक मुद्देसाइबर पुलिस ने कल आठ लोगों को गिरफ्तार किया था.मामले में और तीन लोगों को आज गिरफ्तार किया गया.पुलिस ने अनुसार, एक -दूसरे के जरिये इन सभी की पहचान हुई.

पुणेः डोरमैंट (निष्क्रिय) खातों का डाटा हासिल कर करोड़ों रुपए की ठगी करने के मामले में पुलिस ने साजिश के मास्टर माइंड के तौर पर सूरत के वरुण वर्मा और पुणे की अनघा मोड़क की पहचान की है.

इस बीच, पुलिस ने औरंगाबाद के राजेश शर्मा और परमजीत सिंह संधु के अलावा अनघा अनिल मोड़क (40, वड़गांव) को गिरफ्तार कर लिया. उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा. साइबर पुलिस ने कल आठ लोगों को गिरफ्तार किया था. मामले में और तीन लोगों को आज गिरफ्तार किया गया.

जांच में पता चला कि आरोपियों के कब्जे से जब्त किया गया डाटा. उन्होंने गुजरात, सूरत और हैदराबाद से हासिल किया था. इसलिए उन ठिकानों के आरोपियों को पकड़ने के लिए अपराध शाखा के दल को संबंधित राज्यों में रवाना किया गया है.

अनघा को चाहिए थे 2.5 करोड़ः इस सिलसिले में पुलिस उपायुक्त भाग्यश्री नवटके ने बताया कि अनघा मोड़क शेयर ब्रोकर के तौर पर काम करती थी. लेकिन, पिछले कुछ वक्त से उसका कारोबार बंद पड़ गया था. पुलिस ने अनुसार, एक -दूसरे के जरिये इन सभी की पहचान हुई.

वरुण ने ही पूरा डाटा जुटाया. चोरी किए गए डाटा के जरिये बैंक खातों से रकम निकालने की जिम्मेदारी अनघा की थी. वह डाटा खरीदने वालों को फांसती थी. उसे कुछ लोग ऐसे मिले भी थे, लेकिन उसे इससे ढाई करोड़ रुपए कमाने थे. शर्मा और संधु का मामले में प्रवेश डाटा खरीदकर हैकर्स की मदद से खातों से रकम निकालने के लिए अनघा ऐसे ही कुछ हैकर्स के संपर्क में थी. इसके चलते उसकी पहचान प्लॉटिंग का कारोबार करने वाले औरंगाबाद निवासीविशाल बेंद्रे से हुई. बेंद्रे के चलते ही अनघा का संपर्क राजेश शर्मा और परमजीत सिंह संधु से हुआ.

डाटा के जरिये हासिल हुई रकम का कुछ हिस्सा औरंगाबाद के एएम न्यूज के संचालक राजेश शर्मा और परमजीत संधु को चाहिए थे. इसके लिए अनघा उनसे ढाई करोड़ रुपए की मांग कर रही थी. लेकिन इतनी रकम उनके पास नहीं होने के कारण 25 लाख रुपए में उन्हें वह सौदा करना था. यह रकम लेकर शर्मा और संधु पुणे में आए थे. पुलिस ने सिंहगढ़ रोड पर स्थित भटेवरा के घर के सामने इन सभी को पकड़ लिया. उनसे पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस बनी हैकरः डाटा हासिल करने बाद उसके जरिये बैंक खातों से रकम निकालने के लिए अनघा को हैकर्स की जरूरत थी. इसकी जानकारी जब साइबर पुलिस को मिली तो वे खुद हैकर बनकर उससे मुलाकात की और उसे अपने जाल में दबोच लिया.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईपुणेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?