लाइव न्यूज़ :

Pune Highway: सामने अचानक दोपहिया वाहन?, दो बसों में टक्कर?, 2 की मौत और 64 घायल, सवार थे 110 लोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2024 13:31 IST

Pune Highway: पुलिस निरीक्षक नारायण देशमुख ने बताया कि पुणे जा रही महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की एक बस सोलापुर की ओर जा रही एक बस से टकरा गई।

Open in App
ठळक मुद्देबस डिवाइडर को पार कर विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बस से टकरा गई।अधिकारी ने बताया कि दोनों बसों में कुल 110 से अधिक यात्री सवार थे। बसों में सवार 64 अन्य लोग घायल हो गए, अस्पताल ले जाया गया।

Pune Highway: महाराष्ट्र में पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर राज्य परिवहन की दो बसों के आपस में टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 64 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार की शाम करीब पांच बजे पुणे जिले के वरवंद गांव के पास हुई। पुलिस निरीक्षक नारायण देशमुख ने बताया कि पुणे जा रही महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की एक बस सोलापुर की ओर जा रही एक बस से टकरा गई।

उन्होंने बताया, ‘‘पुणे जा रही बस के सामने अचानक एक दोपहिया वाहन आ गया और जब वाहन चालक ने दोपहिया वाहन पर सवार को टक्कर से बचाने के लिए अपना रुख बदला तो बस डिवाइडर को पार कर विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बस से टकरा गई।’’

अधिकारी ने बताया कि दोनों बसों में कुल 110 से अधिक यात्री सवार थे। उन्होंने कहा, ‘‘दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों बसों में सवार 64 अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।’’ अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

मध्य प्रदेश : ट्रक में आग लगने से चालक और उसके सहायक की जलकर मौत

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में मंगलवार की सुबह ट्रक में आग लगने से चालक और उसके सहायक की जलने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में सुबह करीब आठ बजे हुई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन सिंह राठौर ने बताया, "ट्रक में आग लग गई और चूंकि उसका चालक और क्लीनर बाहर नहीं आ सके, इसलिए उनकी जलने से मौत हो गई।"

उन्होंने बताया कि प्याज लेकर ट्रक बीजापुर (कर्नाटक) से फरीदाबाद (हरियाणा) जा रहा था। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान हरियाणा निवासी चालक रिजवान अंसारी और छत्तीसगढ़ निवासी क्लीनर मोनू बदक के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

हैदराबाद में घर में आग लगने से दंपति की दम घुटने से मौत

हैदराबाद में एक घर में रखे पटाखों में आग लग जाने से एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की दम घुटने के कारण मौत हो गई, जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि सोमवार देर रात जब परिवार भोजन तैयार कर रहा था तभी अचानक गैस चूल्हे से निकली चिंगारी पटाखे के डिब्बे पर जा गिरी।

पटाखों में आग लग गई और दो कमरों वाले घर में धुआं फैल गया, जिससे दम घुट जाने के कारण दंपत्ति की मौत हो गई। रेन बाजार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घर में मौजूद एक और लड़की को दम घुटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की उम्र 50 वर्ष के आसपास थी। मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPune
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो